Bihar Crime: बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, शादी में जा रहे दंपती को गोली मारकर लूटे गहने; आरोपी फरार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सकरा में शादी में जा रहे दंपती को बदमाशों ने बाइक रोककर गोली मारी और ज्वेलरी लूट ली। वारदात में पति-पत्नी घायल हुए हैं। पुलिस ने खोखा बरामद कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा इलाके में शादी समारोह में जा रहे दंपती को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी और फिर ज्वेलरी लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना सकरा थाना क्षेत्र की है, जहां इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे दंपती
घायल दंपती की पहचान वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र के दीघा फतेहपुर निवासी सोहन कुमार (30) और उनकी पत्नी श्वेता कुमारी के रूप में की गई है। बताया गया कि महिला श्वेता कुमारी के भाई की शादी थी और दंपती उसी समारोह में शामिल होने के लिए बरियारपुर थाना क्षेत्र के मड़वन गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह घटना हुई।
बाइक रोककर पहले मारी गोली, फिर लूटा
गोली लगने से घायल सोहन कुमार ने बताया कि रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और चाभी निकाल ली। इसके बाद एक गोली उन्हें मार दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद बदमाशों ने उनके गले की सोने की चेन लूट ली। फिर उनकी पत्नी को भी गोली मार दी और उसके गले की चेन, कान का टॉप तथा अन्य ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए।
पढ़ें- Accident Today: बेकाबू बस ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, रिटायर्ड रजिस्ट्री कार्यालय कर्मी की मौत; सड़क जाम
बच्चे की जान बाल-बाल बची
घायल सोहन कुमार ने बताया कि इस दौरान उनके बाइक पर मौजूद बच्चे की जान बाल-बाल बच गई। उन्होंने कहा कि गोली उनके पैर में लगी है, जबकि उनकी पत्नी के जबड़े में गोली लगी है। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
मौके से मिला गोली का खोखा
पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। वारदात के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है।
घटना को लेकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि दिन में बाइक सवार दंपती के साथ लूट की घटना हुई है। लूटेरों का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा पति-पत्नी दोनों के साथ लूट की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ग्रामीण एसपी ने कहा कि फरार अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X