सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Groom beaten before wedding 10 injured including groom in DJ dispute Jehanabad Bihar

Bihar: जहानाबाद में शादी बनी अखाड़ा, डीजे विवाद में टूटी गाड़ियां, घायल हुआ दूल्हा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: जहानाबाद के जमालपुर गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर बारात और लड़की पक्ष के बीच विवाद हो गया, जो हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दूल्हा समेत लगभग 10 लोग घायल हो गए और तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया गया और तनाव के बीच शादी की रस्में पूरी कराई गईं।

Groom beaten before wedding 10 injured including groom in DJ dispute Jehanabad Bihar
गाड़ी में तोड़फोड़
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद जिले के भेलावर ओपी अंतर्गत जमालपुर गांव में देर रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर बारात और लड़की पक्ष के बीच विवाद हो गया। यह कहासुनी धीरे-धीरे बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें दूल्हा समेत करीब 10 लोग घायल हो गए। इस दौरान बारात में शामिल तीन वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए। घटना के समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। काफी देर तक पूरे इलाके में तनाव और गहमा-गहमी बनी रही। बाद में गांव के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।

Trending Videos


बारात और लड़की पक्ष के बीच मारपीट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, काको थाना क्षेत्र के सम्मसपुर गांव निवासी सूर्यदेव यादव के पुत्र विकास कुमार की बारात जमालपुर गांव पहुंची थी। बारात के आगमन के बाद विवाह की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हा समेत कई लोग घायल
इस घटना में मिथलेश यादव, मुनारिक यादव, राजीव कुमार, उमेश यादव, अजय कुमार, मुकेश कुमार और दूल्हा विकास कुमार सहित लगभग 10 लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान अफरा-तफरी मच गई और कुछ उपद्रवी तत्वों ने बारात की तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को इलाज के लिए काको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है और दोनों गांवों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए गश्त बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें: मायके से लौटते ही टूटा कहर; लव मैरिज का दर्दनाक अंत, चार महीने की गर्भवती महिला सिपाही की संदिग्ध मौत

तनाव के बीच संपन्न हुई शादी की रस्में
बताया जा रहा है कि तनावपूर्ण माहौल के बावजूद रात में ही किसी तरह विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। सुबह दुल्हन की विदाई कर दी गई, जिसके बाद बारात वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed