{"_id":"69b551f1637c6506fa0f1811","slug":"bihar-news-jehanabad-prashant-kishor-launched-a-scathing-attack-on-the-central-and-state-governments-gaya-news-c-1-1-noi1378-4048262-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 'पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार', प्रशांत किशोर ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 'पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार', प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार
जहानाबाद पहुंचे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की नीतीश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के लिए सरकार जिम्मेदार है और लोगों को सोच-समझकर अपने विधायक और सांसद चुनने चाहिए।
प्रशांत किशोर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जहानाबाद पहुंचकर बिहार की नीतीश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों से लेकर बिहार में शराबबंदी की स्थिति तक कई मुद्दों पर सरकार को घेरा और लोगों से सोच-समझकर अपने प्रतिनिधि चुनने की अपील की।
पेट्रोल-डीजल और गैस के मुद्दे पर सरकार पर निशाना
प्रशांत किशोर ने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल और गैस के जो हालात हैं, उसके लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जनता को अपने जैसे विधायक और सांसद चुनने चाहिए। अगर लोग सही प्रतिनिधि चुनेंगे तो उन्हें उसी तरह का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जैसा बोएंगे, वैसा ही काटेंगे। विदेश नीति पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत ने बता दिया है कि भारत की विदेश नीति कितनी सही है। अब आम लोग भी समझ गए हैं कि इन मुद्दों पर सरकार का रवैया क्या है।
छपरा जहरीली शराब कांड पर भी उठाए सवाल
प्रशांत किशोर ने छपरा में जहरीली शराब से हुई पांच लोगों की मौत पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार में कहने को शराबबंदी है, लेकिन हकीकत यह है कि शराब हर जगह मिल रही है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद अब बच्चे और युवा “सूखा नशा” के शिकार हो रहे हैं। यह सूखा नशा पूरे बिहार में तेजी से फैल गया है। सरकार सिर्फ भाषण में शराबबंदी की बात कहकर वाहवाही लूटती है, लेकिन जमीन पर स्थिति बिल्कुल अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहरीली शराब के नाम पर सूखा नशा भी बेचा जा रहा है और यह पूरे बिहार में तेजी से फैल रहा है।
पढ़ें: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल
नीतीश कुमार को लेकर भी दिया बयान
प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और उन्हें 25 सीट से ज्यादा नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के सिर्फ तीन महीने बाद ही नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोगों के घर-घर जाकर 10-10 हजार रुपये देकर वोट नहीं खरीदे जाते, तो 25 सीटें भी नहीं आतीं।
कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग पर बोले
एक सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कांशीराम इतने बड़े व्यक्तित्व हैं कि वह खुद ही भारत रत्न के समान हैं। उन्होंने कहा कि कांशीराम के समाज ने उन्हें पहले ही भारत रत्न का दर्जा दे दिया है। अगर सरकार उन्हें भारत रत्न देती है तो यह अच्छी बात होगी।
जल्द और सक्रिय होगी जन सुराज पार्टी
जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बैठक के दौरान कहा कि आने वाले समय में पार्टी और ज्यादा सक्रियता के साथ मैदान में उतरेगी और लोगों के बीच काम करेगी। इस बैठक में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व विधान पार्षद रामबली चंद्रवंशी, जहानाबाद से प्रत्याशी रहे अभिराम सिंह, घोषी के प्रत्याशी प्रभात कुमार, मखदुमपुर के प्रत्याशी प्रेम शंकर पासवान और अनुमंडल सचिव मुकेश कुमार महादेव सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने की।
Trending Videos