सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   joy of wedding turned into mourning after death young man who come to wedding procession Jehanabad Bihar

Mob Lynching: शादी मे भीड़ तंत्र की भेंट चढ़ा युवक; बारात के दौरान किस बात पर विवाद? बिहार में पीटकर हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 09:28 AM IST
विज्ञापन
सार

Mob Lynching: जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के वैना गांव में शादी समारोह के दौरान नाच-गान को लेकर बारात और सरात पक्ष के बीच विवाद हो गया। मारपीट में पटना जिले से आए 20 वर्षीय युवक सन्नी कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

joy of wedding turned into mourning after death young man who come to wedding procession Jehanabad Bihar
Bihar news Jehanabadशादी की खुशियां युवक की मौत के बाद मातम में बदली
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाज जिले के घोसी थाना क्षेत्र के वैना गांव में शादी समारोह के दौरान नाच-गाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

Trending Videos


मारपीट में बदल गई कहासुनी
मिली जानकारी के अनुसार वैना गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी की बेटी की शादी थी। बारात दीदार गंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर अखाड़ा गांव से आई थी। शादी समारोह के दौरान नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था और बाराती व सराती आनंद ले रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत
बताया जाता है कि मारपीट के दौरान बारात में शामिल युवक सन्नी कुमार को लाठी-डंडे और लोहे की छड़ से बेरहमी से पीटा गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाकर इलाज के लिए काको के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

माता-पिता का इकलौता बेटा था सन्नी
मृतक की पहचान पटना जिले के फतेहपुर अखाड़ा गांव निवासी सदन पंडित के 20 वर्षीय बेटे सन्नी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सन्नी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार का कहर, बरात देख रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

पुलिस ने क्या कहा?
घटना के बाद परिजन शव को अपने गांव ले गए और घोसी थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed