सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news JehanabadTragic accident on NH-22: Father and daughter riding a bike die

जहानाबाद में दर्दनाक हादसा: पिता-पुत्री की मौके पर मौत, मां गंभीर; तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का बनी काल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार

जहानाबाद के एनएच-22 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पिता और दो वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

Bihar news JehanabadTragic accident on NH-22: Father and daughter riding a bike die
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार को पटना-गया एनएच-22 पर टेहटा थाना क्षेत्र के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसकी मासूम पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Trending Videos

मृतकों की पहचान टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव निवासी 33 वर्षीय सरवन कुमार और उनकी दो वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला की पहचान कंचन देवी के रूप में हुई है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सरवन कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ टेहटा बाजार सामान खरीदने आए थे। खरीदारी के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-22 पर टेहटा के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


पढ़ें: बहन की शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग, भाई ने फांसी लगाकर दे दी जान; खुशियों के आंगन में मातम पसरा

टक्कर इतनी भीषण थी कि सरवन कुमार और उनकी पुत्री ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कंचन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed