सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jehanabad JDU district president demanded Nishant be made Chief Minister of bihar

Bihar Politics: नीतीश के बाद निशांत? JDU के जिलाध्यक्ष ने की सीएम बनाने की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Politics: प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने रविवार को जहानाबाद जदयू दफ्तर में  जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई।

Jehanabad JDU district president demanded Nishant be made Chief Minister of bihar
जदयू जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा
विज्ञापन

विस्तार

जनता दल (यूनाइटेड) जहानाबाद के जिला कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा के पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने औपचारिक रूप से उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Trending Videos


निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग
अपने संबोधन में प्रो. सिन्हा ने कहा कि वे पार्टी की स्थापना काल से ही जदयू से जुड़े रहे हैं और लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ता भविष्य में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं और इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग भी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर युवा नेतृत्व को अवसर देने पर भी विचार होना चाहिए, ताकि संगठन और मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने की बात
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच रहकर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता का अपना महत्व होता है और संगठन में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। सभी के सहयोग और समर्पण से ही पार्टी मजबूत बनती है।

ये भी पढ़ें: मोतिहारी में प्रखंड प्रमुख का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, नर्तकी के साथ डांस का दावा

पूर्व जिलाध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना
प्रो. सिन्हा ने पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी संगठन को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि दिलीप कुशवाहा के अनुभव का लाभ आगे भी पार्टी को मिलता रहेगा। उन्होंने बिहार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं, जिनका लाभ आम लोगों को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed