{"_id":"6a37ea44ba433825400b2e6d","slug":"bihar-news-jehanabad-while-the-opposition-is-calling-the-bharat-tiwari-encounter-a-misstep-the-union-minister-said-the-police-did-a-good-job-gaya-news-c-1-1-noi1378-4418832-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई राजनीति, जीतन राम बोले- हथियार उठाने वालों को पुलिस देगी मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई राजनीति, जीतन राम बोले- हथियार उठाने वालों को पुलिस देगी मुंहतोड़ जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार
भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर बिहार की राजनीति में बहस तेज हो गई है। जहानाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति हथियार दिखाकर पुलिस को चुनौती देगा तो उसे जवाब मिलेगा।
जीतन राम मांझी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। एक ओर विपक्ष और कई सामाजिक संगठन इस एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया है। जहानाबाद पहुंचकर उन्होंने कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त जवाब मिलना चाहिए।
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पुलिस के समर्थन में उतरे मांझी
जहानाबाद दौरे के दौरान जीतन राम मांझी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति हथियार दिखाकर पुलिस को ललकारेगा तो पुलिस हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकती। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं और सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को पूरी छूट दी है। मांझी ने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसे पुलिस मुंहतोड़ जवाब देगी।
बोले- बिहार में सुशासन की सरकार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार चल रही है और डबल इंजन सरकार के दौर में कानून का राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी भी गलती करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाती है। मांझी ने कहा कि सरकार किसी भी स्तर पर लापरवाही या गलत कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करती।
विज्ञापन
निसरपुरा हत्याकांड पर भी दिया बयान
जहानाबाद के निसरपुरा गांव में हुए चाचा-भतीजा हत्याकांड को लेकर भी जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए और सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करनी चाहिए। मांझी ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर बिहार के डीजीपी से भी बात की है। उन्होंने कहा कि डीजीपी ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें-NEET Re-Exam: आज पटना समेत बिहार के 35 शहरों में नीट पुनर्परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा
पीड़ित परिवार को नौकरी दिलाने की पहल
मांझी ने कहा कि निसरपुरा हत्याकांड के पीड़ित परिवार की मदद के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
लालू-राबड़ी शासन पर भी साधा निशाना
एक सवाल के जवाब में जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल और लालू-राबड़ी शासन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह लालू-राबड़ी का शासनकाल नहीं है कि कोई अपराधी अपराध करके मुख्यमंत्री आवास में छिप जाए। मांझी ने कहा कि आज किसी की हिम्मत नहीं है कि मुख्यमंत्री आवास में रहकर रंगदारी मांगे या अपराधियों को संरक्षण मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासनकाल में ऐसी घटनाएं होती थीं, इसलिए उस दौर को जंगलराज कहा गया था।
बोले- डबल इंजन सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई तय
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज बिहार में डबल इंजन की सरकार है और राज्य विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली या रसूखदार क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। मांझी ने कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
वायरल वीडियो पर टिप्पणी से किया इनकार
भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में पूछे जाने पर जीतन राम मांझी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने वह वीडियो न तो देखा है और न ही उसकी पूरी जानकारी है। ऐसे में बिना तथ्य जाने उस पर कोई बयान देना उचित नहीं होगा।
पीड़ित परिवार से की मुलाकात
जहानाबाद दौरे के दौरान जीतन राम मांझी निसरपुरा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि सरकार न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।