{"_id":"6a0afdd39a289f14480be75e","slug":"bihar-news-jehanabad-who-was-the-contract-killer-arrested-by-the-police-in-patna-a-huge-quantity-of-weapons-was-also-recovered-gaya-news-c-1-1-noi1378-4295679-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कौन है जहानाबाद का वो शातिर अपराधी? जिसने महज 75 हजार की सुपारी लेकर दिनदहाड़े कर दिया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कौन है जहानाबाद का वो शातिर अपराधी? जिसने महज 75 हजार की सुपारी लेकर दिनदहाड़े कर दिया कत्ल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार
जहानाबाद पुलिस ने 75 हजार रुपये में हत्या करने वाले कुख्यात सुपारी किलर रौशन उर्फ रूखी को पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने कई हत्याकांडों में शामिल होने की बात कबूल की है।

पुलिस ने कुख्यात शूटर को दबोचा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जहानाबाद पुलिस ने सुपारी लेकर हत्या करने वाले एक बड़े आपराधिक सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात शूटर रौशन कुमार उर्फ रूखी को पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी को जहानाबाद लाकर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
शैलेश हत्याकांड की गुत्थी सुलझी
पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को नौरू गांव निवासी शैलेश कुमार को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी। इलाज के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि यह हत्या पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि अवैध संबंधों के विवाद में कराई गई थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता अजीत उर्फ बंटू ने शैलेश कुमार को रास्ते से हटाने के लिए रौशन उर्फ रूखी के गैंग को 75 हजार रुपये की सुपारी दी थी।
आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद
पटना से गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर भेलावर थाना क्षेत्र के देवराज बिगहा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक आधुनिक पिस्टल, दो देसी कट्टा और 25 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इतनी बड़ी मात्रा में हथियार मिलने से साफ है कि गिरोह कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी में था।
विज्ञापन
75 हजार में तय हुई थी हत्या की डील
जहानाबाद सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि हत्या के बदले मुख्य आरोपी रौशन को 25 हजार रुपये मिले थे, जबकि उसके साथी विकास कुमार और मनीष कुमार को भी 25-25 हजार रुपये दिए गए थे। फिलहाल दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar : 'भाई के टुकड़े किए, भाभी ने देखा तो उन्हें और दो बच्चों को भी काटा'- चार मर्डर करने वाले ने खोला राज
एक और हत्याकांड में शामिल होने का खुलासा
पूछताछ के दौरान रौशन उर्फ रूखी ने काको थाना क्षेत्र के चर्चित राजीव यादव हत्याकांड में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपी ने बताया कि राजीव यादव की हत्या के लिए उसे 50 हजार रुपये की सुपारी मिली थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जमीन विवाद को लेकर राजीव यादव की हत्या की साजिश कथित तौर पर उनकी पत्नी और बेटे ने रची थी।
सिंडिकेट के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
जहानाबाद पुलिस अब इस पूरे आपराधिक नेटवर्क के तार खंगालने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos