{"_id":"69b0084cfd52b2b8f506b2de","slug":"body-of-a-widow-was-found-in-the-jheelmilwan-forest-of-gaya-district-her-brother-in-law-was-arrested-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4033538-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नक्सल प्रभावित जंगल में मिला विधवा महिला का सड़ा-गला शव, देवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नक्सल प्रभावित जंगल में मिला विधवा महिला का सड़ा-गला शव, देवर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार
बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित झीलमिलवा जंगल से एक विधवा महिला का सड़ा-गला शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला तीन मार्च से लापता थी और काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
इमामगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर छानबीन करते
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज थाना क्षेत्र के झीलमिलवा जंगल से एक विधवा महिला का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के देवर को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक महिला कई दिनों से लापता थी और अब उसका शव जंगल से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है।
तीन मार्च से लापता थीं महिला
परिजनों के अनुसार महिला तीन मार्च से ही लापता थीं। मृतका की बहन ने बताया कि उसी दिन उनके देवर प्रमित कुमार किसी बहाने से महिला को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। लंबे समय तक तलाश के बाद जब महिला का पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शक के आधार पर देवर को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और शक के आधार पर महिला के देवर प्रमित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि झीलमिलवा जंगल में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जंगल में मिला सड़ा-गला शव, नमक मिलने से बढ़ा शक
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला का शव काफी हद तक सड़ चुका था। आसपास के हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया था। घटनास्थल के आसपास नमक भी मिला है, जिससे यह शक गहरा गया है कि शव को जल्दी गलाने के उद्देश्य से नमक का इस्तेमाल किया गया होगा।
मारपीट और दुष्कर्म की भी आशंका
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि महिला के साथ पहले मारपीट की गई और उसके साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को भी अंजाम दिया गया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस इस संबंध में फिलहाल कोई स्पष्ट बयान देने से बच रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos