{"_id":"69f6225c1a7ad53f300673e6","slug":"gaya-police-love-affair-shootout-driver-shot-over-woman-constable-dispute-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4236279-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिस लाइन में 'लव ट्रायंगल'; महिला सिपाही को लेकर विवाद में ड्राइवर ने साथी के सीने में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिस लाइन में 'लव ट्रायंगल'; महिला सिपाही को लेकर विवाद में ड्राइवर ने साथी के सीने में मारी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: गया में पुलिस विभाग के अंदर प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद ने गोलीकांड का रूप ले लिया। प्राइवेट ड्राइवर ने कोतवाली चालक को गोली मार दी, जो गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
अस्पताल में पुलिस ड्राइवर का इलाज जारी
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
गया जिले में पुलिस विभाग के भीतर एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। महिला सिपाही से कथित रिश्तों को लेकर हुए तनाव में एक प्राइवेट ड्राइवर ने कोतवाली थाना के चालक को गोली मार दी, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोइरीबारी इलाके में हुई। परैया थाना में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवर गौतम ने कोतवाली थाना के चालक नीरज को देसी कट्टे से गोली मार दी। गोली नीरज के बाएं सीने में लगी, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उसने साहस दिखाते हुए बाइक चलाकर कोतवाली थाना पहुंचकर मदद ली। वहां से उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एएनएमसीएच रेफर कर दिया गया।
प्रेम प्रसंग को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच एक महिला सिपाही से जुड़े कथित प्रेम प्रसंग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी गौतम, नीरज और महिला सिपाही के बीच नजदीकियों से नाराज था, जिसके चलते उनके बीच तनाव बढ़ता गया।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात आरोपी ने नीरज की गतिविधियों पर नजर रखी और सुनसान जगह पर उसे रोककर गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी गौतम को गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी ने बताया कि मामला प्रारंभिक रूप से प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह पूर्व नियोजित साजिश थी या अचानक हुए विवाद का परिणाम। साथ ही अवैध हथियार के स्रोत की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar: खगड़िया में दो दर्दनाक घटनाएं; सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, ससुराल में मिला पीडीएस डीलर का संदिग्ध शव
इस घटना ने पुलिस विभाग की आंतरिक अनुशासन व्यवस्था और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल घायल चालक नीरज की हालत स्थिर बताई जा रही है और मामले की जांच जारी है।
Trending Videos