सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya district wife could not bear 10-minute separation from her husband and died of shock today bihar news

Made For Each Other: 10 मिनट के अंतर पर मौत, पति-पत्नी की एक साथ निकलेगी अर्थी; एक चिता पर दाह-संस्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Jan 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के गयाजी में एक भावुक घटना सामने आई, जहां पति से केवल दस मिनट की जुदाई का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार और इलाके में शोक छा गया।

gaya district wife could not bear 10-minute separation from her husband and died of shock today bihar news
मृत पति-पत्नी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार

साथ जीने और मरने की कसमें खाने का चलन आम तौर पर फिल्मों में होता है, लेकिन गयाजी जिले के परैया प्रखंड के रामडीह गांव में एक दपंती की एक साथ मौत हुई तो उनके जीवन में यही साबित हुआ।

Trending Videos

पति की 10 मिनट भी जुदाई पत्नी सहन नहीं कर पाई और पति की मौत के बाद उसने भी प्राण त्याग दिए। अब एक साथ दोनों की अर्थी निकलेगी और एक ही चिता पर दाह संस्कार होगा। इस खबर से गांव के हर शख्स की आंख नम हो गई। आज रात दोनों की एक साथ चिताएं जलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, परैया प्रखंड के ग्राम पंचायत मंझिआवां के रामडीह गांव निवासी नंदकिशोर शर्मा (60) व उनकी पत्नी मानती देवी (58) दोनों की एक साथ घर से अर्थी उठेगी। इससे पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि नंदकिशोर शर्मा हमारे ससुर थे, हम उनके बड़े दामाद हैं। इनके एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। बेटे एवं सभी बेटियों का विवाह हो चुका है।

उन्होंने बताया कि नंदकिशोर का पुत्र कोलकाता में अपना निजी काम करता है। एक सप्ताह पूर्व दोनों पति-पत्नी अपने बेटे-बहू के पास एक महीने कोलकाता में रहकर आए थे। दो दिन पूर्व अचानक खांसी और सीने में दर्द हुआ तो गयाजी के डॉ. आर के रश्मि से उचित सलाह लेकर दवा लेकर आए थे। शुक्रवार की अहले सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ और हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। पति की मौत के बाद उनकी पत्नी मानती देवी भी सदमे में आ गईं और बेहोश हो गई। परिजन जब उन्हें चिकित्सक पास ले गए तो उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें- Accident Today: दादा-पिता की जान गई, घायल बच्ची मौत से जूझ रही; ट्रैक्टर से टकराई बाइक, परिवार पर टूटा पहाड़

उन्होंने कहा कि वे पति की जुदाई सहन नहीं कर सकीं और 10 मिनट बाद उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। अब दाह संस्कार के लिए तैयारी की जा रही है, जहां दोनों पति-पत्नी की एक साथ अर्थी निकाली जाएगी। एक ही चिता पर दाह संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed