{"_id":"69a90efb646401289c040111","slug":"in-bihar-gaya-district-villagers-caught-a-couple-in-love-and-got-them-married-in-a-temple-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4015643-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: प्रेमी जोड़े को रंग खेलते हुए परिजनों ने पकड़ा, मंदिर में कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: प्रेमी जोड़े को रंग खेलते हुए परिजनों ने पकड़ा, मंदिर में कराई शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: गया जिले के इमामगंज प्रखंड के केंदुआ गांव में होली के दिन प्रेमी जोड़े को रंग खेलते समय परिजनों ने पकड़ लिया। दोनों के पिछले दो वर्षों से चल रहे प्रेम संबंध को देखते हुए ग्रामीणों और बुजुर्गों की सहमति से गांव के मंदिर में विधि-विधान के साथ शादी करा दी गई।
मंदिर में शादी करते प्रेमी जोड़ा व अन्य
विज्ञापन
विस्तार
गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत केंदुआ गांव में होली के दिन एक अनोखी घटना सामने आई। प्रेमी जोड़े को रंग खेलते हुए परिजनों ने पकड़ लिया, जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है और लोग इसे प्रेम की जीत बता रहे हैं।
Trending Videos
दो वर्षोे से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
जानकारी के अनुसार, पथरा गांव निवासी 24 वर्षीय सतीश पासवान और 20 वर्षीय हेमंती कुमारी के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के रिश्ते की चर्चा गांव में पहले से ही थी और लड़की के परिवार को भी इस बारे में जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुपके से प्रेमिका के घर पहुंचा था प्रेमी
बताया जाता है कि होली की शाम सतीश चुपके से हेमंती के घर पहुंचा था। दोनों होली का रंग खेल ही रहे थे कि तभी लड़की के परिजनों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। शोर सुनकर गांव के काफी लोग वहां जुट गए और काफी देर तक मामले पर चर्चा होती रही।
बुजुर्गों ने कराई शादी
ग्रामीणों ने पहले दोनों को समझाया और परिजनों से भी बातचीत की। इसके बाद गांव के बुजुर्गों ने फैसला सुनाया कि जब दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं, तो इसमें देरी क्यों की जाए। सामाजिक सहमति बनते ही गांव के मंदिर को सजाया गया और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ दोनों की शादी करा दी गई।
ये भी पढ़ें: जदयू की कमान संभालेंगे निशांत कुमार; सीएम हाउस के बाहर जदूय कार्यकर्तओं का प्रदर्शन जारी
गांव में शादी की चर्चा
शादी के बाद लड़की पक्ष ने लड़के के परिजनों को इसकी सूचना दी। इस घटना के बाद केंदुआ गांव में होली के रंग से ज्यादा इस शादी की चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे प्रेम की जीत बता रहे हैं, तो कुछ इसे गांव की सामाजिक पहल के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन