{"_id":"698205279febe77f3200b159","slug":"in-nawada-vigilance-bureau-arrested-roh-circle-revenue-employee-gulshan-kumar-red-handed-while-taking-rs-35000-bribe-for-land-correction-gaya-news-c-1-1-noi1516-3912500-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: परिमार्जन के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: परिमार्जन के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार
Nawada News: नवादा जिले के रोह अंचल में निगरानी ब्यूरो ने परिमार्जन के नाम पर 35 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायत सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई, मामले में जांच जारी है।
निगरानी के अधिकारियों की गिरफ्त में आरोपी राजस्व कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नवादा जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने परिमार्जन के नाम पर रिश्वत वसूलने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। रोह अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई।
Trending Videos
परिमार्जन आवेदन से जुड़ा है मामला
निगरानी डीएसपी के अनुसार, परिवादी मंटू कुमार, ग्राम बेलडीह, थाना रोह, जिला नवादा ने अपनी पुश्तैनी जमीन के परिमार्जन के लिए आवेदन दिया था। यह आवेदन दो बार अस्वीकृत कर दिया गया। इसके बाद मंटू कुमार ने राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
35 हजार रुपये की मांग का आरोप
आरोप है कि राजस्व कर्मचारी ने ऑफलाइन आवेदन देने की बात कहते हुए परिमार्जन के बदले 35 हजार रुपये की मांग की। इस मांग से परेशान होकर मंटू कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
पढ़ें- अवैध संबंध का विरोध करने पर काट दिया गला: शख्स की निर्मम हत्या से सनसनी; बहू के प्रेमी पर जान लेने का आरोप
शिकायत सत्यापन के बाद बनी ट्रैप टीम
शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद निगरानी के महानिदेशक जे.एस. गंगवार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। योजना के तहत मंगलवार की सुबह निगरानी टीम नवादा पहुंची। रोह थाना क्षेत्र के वंशी चौराहा के पास परिवादी को आरोपी को रिश्वत की राशि देने के लिए बुलाया गया। जैसे ही मंटू कुमार ने 35 हजार रुपये गुलशन कुमार को दिए और आरोपी ने रकम अपने जैकेट की बाईं जेब में रखी, वहां पहले से तैनात निगरानी अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया।
रंग परीक्षण में आरोप की पुष्टि
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के दोनों हाथों को पानी से धुलवाया गया, जिसमें गुलाबी रंग निकलने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों, नवादा जिलाधिकारी और संबंधित पदाधिकारियों को दी गई। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। निगरानी ब्यूरो द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और संबंधित बिंदुओं पर जांच जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
