सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Constable Found Dead Under Suspicious Circumstances in Police Station News in Hindi

थाने से मिला हवलदार का खून से सना शव: सुबह की थी पत्नी से बात, दो घंटे में क्या बदला कि गले के पार हो गई गोली?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Purnea News: पूर्णिया के अमौर थाना परिसर में हवलदार आलमनाथ भूइयां का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। उनके गले में गोली लगने के निशान हैं। सुबह पत्नी से बात करने के बाद हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप है। FSL टीम मामले की जांच कर रही है।

Bihar News Constable Found Dead Under Suspicious Circumstances in Police Station News in Hindi
मृतक हवलदार अलमनाथ भुइयां (फाइल फोटो) तथा घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पूर्णिया के अमौर थाना परिसर स्थित गार्ड आवास में एक हवलदार का खून से लथ-पथ शव बरामद हुआ है। हवलदार के गले में गोली लगने के निशान मिले हैं और गोली शरीर के आर-पार निकल गई है। थाना परिसर के भीतर हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


मृतक की पहचान गया जिले के निवासी आलमनाथ भूइयां (40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना का खुलासा बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, कैंटीन का रसोइया रोजाना की तरह हवलदार के लिए खाना बनाकर उनके आवास पर देने गया था। जब वह पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद नहीं था। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। हवलदार आलमनाथ भूइयां जमीन पर गिरे हुए थे और चारों तरफ खून फैला था। उनके गले में गोली लगने का गहरा जख्म था। रसोइए ने तुरंत शोर मचाया और अमौर थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक हवलदार ने सुबह 8:00 बजे ही अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। उस वक्त तक सब कुछ सामान्य जान पड़ रहा था। ऐसे में सुबह 8 से 10 बजे के बीच ऐसा क्या हुआ कि उनकी जान चली गई, यह अब तक रहस्य बना हुआ है।

पढ़ें- हादसों में तीन लोगों की मौत: श्राद्ध में शामिल होने जा रहे शख्स को ट्रक ने रौंदा, कुचलने से बाइक सवारों की गई जान

घटनास्थल को सुरक्षित कर FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और बैलिस्टिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या किसी साजिश का हिस्सा।

पुलिस ने गया स्थित हवलदार के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है और परिजन पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल, स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed