सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   jehanabad rjd mp surendra prasad yadav viral video abusive language controversy

Bihar: सांसद सुरेंद्र यादव का वीडियो वायरल, जनता से अभद्र भाषा में बात करने का आरोप, इलाके में नाराजगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: मगध ब्यूरो Updated Mon, 12 Jan 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

सोशल मीडिया पर राजद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह स्थानीय लोगों के साथ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं।

jehanabad rjd mp surendra prasad yadav viral video abusive language controversy
सांसद सुरेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्थानीय जनता के साथ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि अभी तक अमर उजाला नहीं करता है।

Trending Videos

सूत्रों के अनुसार यह वीडियो 9 जनवरी का बताया जा रहा है, जब सांसद से स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विकास को लेकर सवाल किए थे। सवाल सुनते ही सांसद कथित तौर पर आपा खो बैठे और तीखी एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में सुरेंद्र यादव यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि यहां 15 हजार वोट यादव समाज के लोग उन्हें देने का काम किया। बातचीत के दौरान कुछ लोगों के नाम लेते हुए भी उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इसके अलावा, सांसद यह भी कहते दिखाई दे रहे हैं कि हर आदमी उन्हें वोट देता है, प्रमुख वोट दे देता है, इस पर हम क्या करेंगे, यहां किसी ने वोट नहीं दिया। बातचीत के अंत में वह कहते हैं कि अब अगली बार देखेंगे, जिस पर पास खड़े लोग ‘ठीक है’ कहते नजर आते हैं।


पढ़ें- Bihar Crime: युवती को अगवा कर छह दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शराब पिलाकर रात भर बरपाया कहर; एक गिरफ्तार

इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है। लोग सांसद के इस व्यवहार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और उनका कहना है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि को इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। फिलहाल, इस पूरे मामले पर सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो की वास्तविकता और घटना के सही समय व स्थान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा और विवाद का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed