सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   nawada roh police station gorahari village ashok mistri brutal murder burnt body case

Bihar News: झोलाछाप डॉक्टर की निर्मम हत्या, अपहरण के बाद काटकर जिंदा जलाने का आरोप, इलाके में भारी आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: मगध ब्यूरो Updated Sat, 24 Jan 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार

एक नृशंस घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है, जहां एक व्यक्ति को अगवा कर बेहद क्रूर तरीके से उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया।

nawada roh police station gorahari village ashok mistri brutal murder burnt body case
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नवादा जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रोह थाना क्षेत्र के गोरहारी गांव निवासी राजेंद्र मिस्त्री के 45 वर्षीय पुत्र अशोक मिस्त्री की अज्ञात अपराधियों ने अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बधार में ले जाकर जलाया गया, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Trending Videos

मृतक अशोक मिस्त्री पेशे से झोलाछाप डॉक्टर था और पिछले करीब 10 वर्षों से कोसी गांव में ग्रामीण चिकित्सक के रूप में प्रैक्टिस कर रहा था। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को घर लौटने के दौरान अपराधियों ने उसे अगवा कर लिया। देर रात कोसी गांव के बधार में उसकी निर्मम हत्या कर दी गई और पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जब कोसी बधार से जले हुए शव के अवशेष बरामद किए गए, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक के शव को कई हिस्सों में काटकर जलाया गया है, जिससे हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही रोह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इधर, इस नृशंस हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने नवादा–रोह पथ को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

ये भी पढ़ें: चाची के निधन के बाद मंदिर में हुई भतीजी की शादी, फिर हुआ अंतिम संस्कार

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने पति के गायब होने को लेकर शुक्रवार सुबह रोह थाना में सनाह दर्ज कराया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान किया जा रहा है। हत्या के पीछे की वजह क्या है और इतनी बेरहमी से वारदात क्यों की गई, इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed