सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Four Jain Tourists Found Dead Inside Dharamshala Room in Rajgir Bihar Crime News today in Hindi

Bihar News: चार जैन सैलानियों की रहस्यमयी मौत, इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: मगध ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार

राजगीर की दिगंबर धर्मशाला में एक कमरे से चार जैन सैलानियों के शव मिले। इसमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

Four Jain Tourists Found Dead Inside Dharamshala Room in Rajgir Bihar Crime News today in Hindi
राजगीर में धर्मशाला के कमरे में मिले चार जैन सैलानियों के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। दिगंबर धर्मशाला के एक कमरे में चार जैन सैलानियों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना राजगीर थाना क्षेत्र की दिगंबर धर्मशाला में घटी। मृतक जैन धर्म के अनुयायी थे और 31 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर राजगीर आए थे। स्थानीय लोगों और अन्य पर्यटकों में चार शवों के मिलने के बाद भय और दहशत का माहौल फैल गया। 
Trending Videos


पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया। किसी को भी कमरे के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। डीएसपी राजगीर और राजगीर थाना अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी बुलाई गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और शवों के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed