सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Deputy CM Vijay Kumar Sinha Visits Mahabodhi Temple on His Birthday

Bihar: जन्मदिन पर महाबोधि महाविहार पहुंचे विजय कुमार सिन्हा, भगवान बुद्ध से विकसित भारत का मांगा आशीर्वाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

अपने जन्मदिन पर बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार पहुंचे। उन्होंने भगवान बुद्ध के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना कर विकसित भारत, समृद्ध बिहार और समाज की सुख-शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने बोधि वृक्ष को भी नमन किया।

Bihar Deputy CM Vijay Kumar Sinha Visits Mahabodhi Temple on His Birthday
बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना करते बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं गया जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विश्व धरोहर महाबोधि महाविहार पहुंचकर भगवान बुद्ध के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत, समृद्ध बिहार और समाज में सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। महाबोधि मंदिर परिसर पहुंचने पर बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति (बीटीएमसी) की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, केयरटेकर भिक्षु दीनानंद और वरीय भिक्षु डॉ. मनोज ने पारंपरिक रूप से खादा अर्पित कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।


भगवान बुद्ध के समक्ष श्रद्धापूर्वक माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की
मंत्री विजय कुमार सिन्हा को मंदिर के गर्भगृह तक ले जाया गया, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध के समक्ष श्रद्धापूर्वक माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने चीवर और प्रसाद अर्पित कर देश और प्रदेश की उन्नति तथा जनकल्याण की प्रार्थना की। पूजा के दौरान भिक्षु दीनानंद और डॉ. मनोज ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं सूत्रपाठ किया। भिक्षुओं ने मंत्री के स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना भी की। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा ने महाबोधि मंदिर परिसर का भ्रमण किया और पवित्र बोधि वृक्ष के समक्ष श्रद्धा व्यक्त करते हुए उसकी जड़ों में जल अर्पित किया। उन्होंने परिसर में व्याप्त आध्यात्मिक वातावरण और शांति को विशेष अनुभव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन की सराहना की
महाबोधि महाविहार की विजिटर बुक में अपने विचार दर्ज करते हुए मंत्री ने लिखा कि भगवान बुद्ध की सकारात्मक ऊर्जा देशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करे। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस पवित्र स्थल पर पहुंचकर उन्हें मन की शुद्धता और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने मंदिर प्रबंधन की उत्कृष्ट व्यवस्था, अनुशासन और आतिथेय की सराहना करते हुए आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  Bihar: मुजफ्फरपुर आईसीयू अग्निकांड में बड़ा एक्शन, डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार; छह मौतों के बाद हुई सख्त कार्रवाई

कार्यक्रम के अंत में बीटीएमसी की ओर से मंत्री को भगवान बुद्ध की प्रतिमा, पवित्र बोधि वृक्ष का फ्रेमयुक्त पत्ता तथा महाबोधि महाविहार से संबंधित साहित्य स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया। उपस्थित भिक्षुओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed