सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Viral Video Surfaces After Jyoti Manjhi Attack Threat Issued to Jitan Ram Manjhi

Bihar: ज्योति मांझी हमले के बाद वायरल वीडियो से बढ़ा बवाल, युवक ने जीतन राम मांझी और पुलिस को दी खुली चुनौती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
सार

गया में विधायक ज्योति मांझी पर कथित हमले के बाद एक धमकी भरा वीडियो वायरल होने से राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। वीडियो में युवक ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है।

Bihar Viral Video Surfaces After Jyoti Manjhi Attack Threat Issued to Jitan Ram Manjhi
आरोपी की तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

गया जिले में बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी पर कथित हमले का मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। घटना के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी लगातार मोहनपुर थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले को और गरमा दिया है।


वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए केंद्रीय मंत्री और पुलिस प्रशासन को चुनौती देता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गया पुलिस हरकत में आ गई है और अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी भरे वीडियो से बढ़ा विवाद
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में युवक आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए यह कहते सुनाई दे रहा है कि अभी तो समधन पर हमला हुआ है, अब तुम पर भी हमला होगा।' वीडियो में युवक ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की है। इतना ही नहीं, युवक ने मोहनपुर थाना में तैनात यादव समुदाय के पुलिस पदाधिकारियों का पक्ष लेते हुए चेतावनी दी कि यदि किसी यादव दरोगा पर कार्रवाई हुई, तो पूरा यादव समाज उनके समर्थन में खड़ा होगा। युवक की भाषा और उसके अंदाज को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। पुलिस तकनीकी और स्थानीय स्तर पर युवक की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जीतन राम मांझी ने उठाए सवाल
इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मोहनपुर थाना प्रभारी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ज्योति मांझी द्वारा सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। मांझी ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: डीएम के नाम पर साइबर ठगी! वियतनाम नंबर से बना फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

पहले भी हो चुका है हमला
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी ने आरोप लगाया था कि मोहनपुर थाना क्षेत्र में उनके काफिले को रोककर हमला करने की कोशिश की गई थी। विधायक ने कहा था कि यदि वह वाहन से नीचे उतर जातीं, तो बड़ी घटना हो सकती थी।

इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि अब वायरल वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला और ज्यादा तूल पकड़ता दिख रहा है। राजनीतिक बयानबाजी के बीच गया पुलिस पर जल्द और सख्त कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed