सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   wazirganj mla virendra singh video viral over remarks against officials at public event today bihar news

Bihar: मंच से फूटा भाजपा विधायक का गुस्सा, अचानक अधिकारी को देने लगे गाली, आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियाे वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Politics: गया के वजीरगंज में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विधायक बीरेंद्र सिंह का अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए दिया गया आपत्तिजनक बयान विवादों में आ गया। भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

wazirganj mla virendra singh video viral over remarks against officials at public event today bihar news
कार्यक्रम में भाषण देते गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

विस्तार

गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान विधायक और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह का भाषण चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम के मंच से अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के आदित्य नगर बैरिया में बिहार तैलिक साहू सभा के बैनर तले अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वजीरगंज विधायक बीरेंद्र सिंह शामिल हुए। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद थे।



अधिकारियों के रवैये पर जताई नाराजगी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बीरेंद्र सिंह ने एक विकास कार्य को लेकर अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। भाषण के दौरान उन्होंने एक अधिकारी का जिक्र करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसी दौरान उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में विधायक को मंच से अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए सुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। लोग वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे अधिकारियों के प्रति नाराजगी की अभिव्यक्ति बता रहे हैं, जबकि कई लोग सार्वजनिक मंच से ऐसी भाषा के इस्तेमाल को अनुचित करार दे रहे हैं।
विज्ञापन

Bihar Weather: आज पूरे बिहार में बारिश-वज्रपात के आसार, 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; पटना का मौसम कैसा रहेगा
चर्चा का विषय बन गया विधायक का बयान
फिलहाल विधायक बीरेंद्र सिंह का यह बयान पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है। हालांकि, इस मामले में अब तक विधायक या संबंधित प्रशासनिक अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed