सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Ooty’s ‘Sumeet’ Unmasked as Kamal Ashraf; 13-Year Relationship Ends in Serious Allegations

Bihar: ‘सुमीत’ निकला कमाल अशरफ, 14 साल का लव ट्रैप, धर्म परिवर्तन का दबाव और अब 10 हजार का इनाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

लखीसराय के चर्चित लव ट्रैप मामले में शिक्षा विभाग के क्लर्क कमाल अशरफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोप है कि उसने वर्ष 2012 में अपनी पहचान छिपाकर खुद को तमिलनाडु के ऊटी का निवासी ‘सुमीत’ बताया और एक युवती के साथ प्रेम संबंध बनाए।

Bihar News: Ooty’s ‘Sumeet’ Unmasked as Kamal Ashraf; 13-Year Relationship Ends in Serious Allegations
सुमीत’ निकला कमाल अशरफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के लखीसराय जिले में सामने आए चर्चित लव ट्रैप मामले में शिक्षा विभाग के क्लर्क कमाल अशरफ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने, यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक दोहन जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। कुर्की-जब्ती और लगातार छापेमारी के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

ऊटी निवासी ‘सुमीत’ बनकर बनाया संबंध

मानीकपुर थाना क्षेत्र के हल्दी गांव निवासी गुलाम सुहानी के पुत्र कमाल अशरफ के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उसने वर्ष 2012 में अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को तमिलनाडु के ऊटी का रहने वाला ‘सुमीत’ बताया था। आरोप है कि इसी झूठी पहचान के जरिए उसने पीड़िता का विश्वास जीता और उसके साथ प्रेम संबंध स्थापित किए। पीड़िता का कहना है कि लंबे समय तक उसे आरोपी की वास्तविक पहचान की जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग अवस्था से शुरू हुए संबंध

शिकायत के अनुसार दोनों के बीच संबंध उस समय से थे जब पीड़िता नाबालिग थी। आरोप है कि पीड़िता के बालिग होने के बाद आरोपी ने न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया। पीड़िता का दावा है कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल संबंध को वैध स्वरूप देने के लिए किया गया।

विज्ञापन

शादी की बात पर सामने आई असली पहचान

सूर्यगढ़ा थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 94/25 के अनुसार कई वर्षों तक संबंध में रहने के बाद जब पीड़िता ने शादी और सामाजिक मान्यता की मांग की, तब आरोपी की वास्तविक पहचान सामने आई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और मामला कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया।

धर्म परिवर्तन और गोमांस खाने का दबाव लगाने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी लगातार उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था। शिकायत में नमाज पढ़ने और गोमांस खाने के लिए मजबूर करने के आरोप भी लगाए गए हैं। विरोध करने पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दिए जाने की बात कही गई है।

यौन शोषण और आर्थिक दोहन के भी आरोप

प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर वर्षों तक उसका यौन शोषण किया गया। साथ ही आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना भी दी गई। शिकायत के अनुसार दोनों के संबंधों के दौरान एक संतान भी हुई, जिसके बाद रिश्ते को सामाजिक मान्यता देने की मांग को लेकर विवाद और गहरा गया।

ये भी पढ़ें: घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, राजापट्टी स्टेशन के पास हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

महिला के नाम पर फाइनेंस कराई गई गाड़ियों की जांच

मामले की जांच के दौरान महिला ने अपने नाम पर फाइनेंस कराए गए वाहनों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है। शिकायत के अनुसार दो गाड़ियों का इस्तेमाल आरोपी और उसके सहयोगियों द्वारा किया जा रहा था। इसी मामले में हाल ही में पुलिस ने जमुई जिले के मलयपुर क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो बरामद की है। एक रिश्तेदार की गिरफ्तारी भी हुई है, जबकि दूसरी गाड़ी की तलाश जारी है।

कुर्की-जब्ती के बाद भी नहीं मिला आरोपी

पुलिस ने शिक्षा विभाग के क्लर्क कमाल अशरफ की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई, लेकिन आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

एसपी ने लोगों से मांगी मदद

लखीसराय की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि फरार आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed