सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   road accident in naubatpur patna bihar news

Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
सार

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जानीपुर निवासी 65 वर्षीय संजीवन राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र प्रसाद, मंटू कुमार और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

road accident in naubatpur patna bihar news
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र स्थित बादीपुर गांव के मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।



पीछे से मारी जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर और ट्रॉली हुए अलग

जानकारी के अनुसार जानीपुर निवासी 65 वर्षीय संजीवन राम कुछ अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर नौबतपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर बादीपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और उसकी ट्रॉली अलग-अलग हो गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीवन राम की मौके पर मौत, तीन लोग गंभीर

हादसे में जानीपुर निवासी संजीवन राम की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार महंगूपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद, मंटू कुमार और उनका एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए एम्स पटना भेजा। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


हादसे के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने बादीपुर के पास टायर और ट्यूब जलाकर पटना-नौबतपुर मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

सड़क जाम से लगी वाहनों की लंबी कतार

ग्रामीणों के प्रदर्शन और सड़क जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। नौबतपुर, जानीपुर और पिपलामा थाना की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया।


ये भी पढ़ें: राजद के पास अब क्या मास्टर प्लान? लालू परिवार की सुरक्षा घटाने का कैसा मैसेज कहां तक पहुंचा रही पार्टी

चालक वाहन छोड़कर फरार, हाइवा जब्त

नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि बादीपुर के समीप हाइवा और ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हैं। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को कानूनी सहायता और सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि जल्द दिलाने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों के इस भरोसे के बाद ग्रामीण शांत हुए और कई घंटों बाद सड़क पर यातायात को फिर से सुचारु कराया गया। पुलिस ने मृतक संजीवन राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed