Bihar News :श्रीलंका में चमकी बिहार की बेटी, मरियम फातिमा ने कॉमनवेल्थ शतरंज में जीते तीन कांस्य पदक
बिहार के मुजफ्फरपुर की युवा शतरंज खिलाड़ी मरियम फातिमा ने श्रीलंका के कालुतरा में आयोजित कॉमनवेल्थ महिला शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-20 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज तीनों प्रारूपों में कांस्य पदक जीते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी मरियम फातिमा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और बिहार का नाम रोशन किया है। श्रीलंका के कालुतरा में आयोजित कॉमनवेल्थ महिला शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-20 वर्ग में मरियम ने क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज तीनों प्रारूपों में कांस्य पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
तीनों प्रारूपों में जीते तीन कांस्य पदक
मरियम फातिमा ने प्रतियोगिता के क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज तीनों वर्गों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपने नाम तीन कांस्य पदक दर्ज किए और बिहार के खेल जगत को गौरवान्वित किया। मरियम की इस उपलब्धि के बाद पूरे बिहार के खेल जगत में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और शतरंज से जुड़े लोगों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिखा चुकी हैं दम
मरियम फातिमा इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने यूरोपियन चेस सर्किट में भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई थी और अब श्रीलंका में पदक जीतकर एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की है।
बिहार शतरंज संघ ने जताई खुशी
मरियम की सफलता पर अखिल बिहार शतरंज संघ ने खुशी व्यक्त की है। संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मरियम पहले भी कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चुकी हैं और लगातार बिहार का नाम रोशन कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: राजद के पास अब क्या मास्टर प्लान? लालू परिवार की सुरक्षा घटाने का कैसा मैसेज कहां तक पहुंचा रही पार्टी
फीडे से मिल चुकी है अंतरराष्ट्रीय उपाधि
धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मरियम फातिमा को इससे पहले अंतरराष्ट्रीय शतरंज संगठन फीडे की ओर से उपाधि भी प्रदान की जा चुकी है। इस सम्मान के बाद भी उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कर देश और बिहार का गौरव बढ़ाया है।
राष्ट्रीय महिला एमेच्योर चैंपियनशिप की भी रह चुकी हैं विजेता
पिछले वर्ष बिहार के बोधगया में आयोजित राष्ट्रीय महिला एमेच्योर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतकर मरियम ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान बनाई थी। अब श्रीलंका में मिली नई सफलता ने उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी है। मरियम फातिमा की लगातार सफलताओं के बाद बिहार में शतरंज खेल के प्रति युवाओं का आकर्षण और रुझान भी तेजी से बढ़ रहा है। उनकी उपलब्धियां नए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
तमिलनाडु में ले रही हैं विशेष प्रशिक्षण
वर्तमान में मरियम फातिमा तमिलनाडु के शिवकाशी स्थित हटसन शतरंज अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। वहां वे अपने खेल को और बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं। बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना ने मरियम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि स्वदेश लौटने पर मरियम को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संघ ने अपने स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।