सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   womans body found in well in gaya police probe underway bihar news

Bihar News: कुएं से मिला 76 वर्षीय महिला का शव, हत्या, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Crime: गया जिले के इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के बरवाडीह गांव में एक 76 वर्षीय विधवा महिला का शव कुएं से बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या, दुर्घटना और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

womans body found in well in gaya police probe underway bihar news
कुंए में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गया जी जिले के इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के एक कुएं से 76 वर्षीय विधवा महिला का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हैं, जिनके जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है।


बरवाडीह गांव में फैली सनसनी
मामला भदवर थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव का है। ग्रामीणों ने बधार स्थित एक कुएं में महिला का शव देखा तो पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद भदवर थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की हुई पहचान
पुलिस ने मृतका की पहचान गांव की रहने वाली 76 वर्षीय फलकेशरी देवी के रूप में की है। बताया जा रहा है कि वह विधवा थीं। शव मिलने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन


हर पहलू पर जांच कर रही पुलिस
इस संबंध में भदवर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि महिला का शव कुएं से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है, दुर्घटना का है या आत्महत्या का है। इसलिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  सीएम सम्राट चौधरी की बिहार पुलिस के खिलाफ भाजपा के मंत्री-विधायक? किस मामले के कारण यह हो रहा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर एंगल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed