सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Wife of ANMMCH Neurosurgery Department Head receives death threats, FIR filed for demanding one crore ransom

Bihar: ANMMCH के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष की पत्नी को जान से मारने की धमकी, एक करोड़ की रंगदारी मांगने पर FIR

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: मगध ब्यूरो Updated Fri, 09 Jan 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Gaya News: ANMMCH के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र कुमार की पत्नी को जान से मारने की धमकी और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
 

Wife of ANMMCH Neurosurgery Department Head receives death threats, FIR filed for demanding one crore ransom
ANMMCH के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष की पत्नी को जान से मारने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गयाजी स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र कुमार की पत्नी को जान से मारने की धमकी देने और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मगध मेडिकल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Trending Videos

 
दो अलग-अलग स्थानों से आए धमकी भरे फोन
डॉ. सत्येन्द्र कुमार द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार उनकी पत्नी विभा कुमारी के मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने लगातार धमकी भरे कॉल किए। पहली कॉल 27 दिसंबर 2025 की रात करीब आठ बजे की गई, जब वे मगध कॉलोनी स्थित न्यूरो क्लिनिक में मौजूद थीं। दूसरी धमकी 31 दिसंबर 2025 को शाम 7:50 बजे दी गई, उस समय वे पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग
फोन करने वाले व्यक्ति ने दोनों ही बार स्पष्ट शब्दों में एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की। रकम नहीं देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे परिवार में भय का माहौल बन गया। लगातार मिल रही धमकियों के कारण डॉ. सत्येन्द्र कुमार और उनके परिजन मानसिक तनाव में हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: सीतामढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; मौके से हथियार और बाइक बरामद
 
परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने आवेदन में आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई गंभीर अप्रिय घटना घट सकती है। इसी चिंता को लेकर उन्होंने मगध मेडिकल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
 
मगध मेडिकल थाना पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 11/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की दिशा में कार्रवाई का दावा किया गया है। घटना के सामने आने के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज परिसर और चिकित्सक समुदाय में चिंता और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed