{"_id":"6a6cc9be272e6a341a06b5bb","slug":"21-year-old-college-student-commits-suicide-in-saharsa-love-affair-suspected-bihar-news-kosi-news-c-1-1-noi1476-4563467-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: स्टेशन गया था परिवार, पीछे से छात्रा ने कर ली खुदकुशी; अब मोबाइल सीडीआर खोलेगा मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: स्टेशन गया था परिवार, पीछे से छात्रा ने कर ली खुदकुशी; अब मोबाइल सीडीआर खोलेगा मौत का राज
Sat, 01 Aug 2026 03:08 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:08 PM IST
सार
सहरसा के कोसी कॉलोनी में 21 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा कुमारी ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार रेलवे स्टेशन गया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतिका का आवास
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी कॉलोनी में 21 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य रेलवे स्टेशन गए हुए थे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी पूजा
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कोसी कॉलोनी निवासी रतन मुखिया की 21 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है। पूजा सहरसा के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता रतन मुखिया सिंचाई विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। सरकारी सेवा के कारण परिवार जल संसाधन विभाग के सहरसा स्थित सरकारी आवास में रहता है। उनका पैतृक निवास पतरघट थाना क्षेत्र में है।
परिजनों के स्टेशन जाते ही उठाया कदम
बताया जा रहा है कि पूजा के भाई और दामाद दिल्ली से सहरसा लौट रहे थे। उन्हें लेने के लिए परिवार के सभी सदस्य रेलवे स्टेशन गए थे। इस दौरान पूजा घर पर अकेली थी। इसी बीच उसने कमरे में बांस के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन रिश्तेदारों के साथ घर लौटे, तो कमरे में पूजा को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत? हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी कर सड़क निर्माण, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी चर्चा, पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सदमे में होने के कारण परिजन फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, पूजा का सहरसा के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध होने की चर्चा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी विवाद या मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया हो। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, सीडीआर खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया गया। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। पुलिस परिजनों, पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रही है तथा मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच में जुटी है।