सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   5 Missing Girls from Saharsa Rescued Safely at UP's Aishbagh Railway Station

Bihar News: सहरसा में लापता पांच लड़कियां लखनऊ से सकुशल बरामद, घर लौटने का रास्ता सुरक्षित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से रहस्यमय तरीके से लापता हुई पांच लड़कियों को लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, एक शादीशुदा युवती ने अन्य चार नाबालिग लड़कियों को घास काटने के बहाने अपने साथ लिया और सभी दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई थीं।

5 Missing Girls from Saharsa Rescued Safely at UP's Aishbagh Railway Station
लापता पांच लड़कियां लखनऊ से सकुशल बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहरसा जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है। नवहट्टा थाना क्षेत्र से रहस्यमय तरीके से लापता हुई पांच लड़कियों को उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित ऐशबाग स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया है। सहरसा पुलिस की टीम उन्हें वापस लाने के लिए यूपी पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार, एक शादीशुदा युवती ने अन्य चार नाबालिग बच्चियों को घास काटने के बहाने अपने साथ ले गया था और सभी दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई थीं।
Trending Videos


कैसे हुआ बच्चियों का रेस्क्यू

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पांचों लड़कियां गांव से सड़क मार्ग के जरिए दरभंगा पहुंचीं। वहां से उन्होंने दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ ली। सफर के दौरान ट्रेन में दो नाबालिग बच्चियां अचानक रोने लगीं। उन्हें रोता देख एक अनजान सहयात्री ने उनसे पूछताछ की और उनके माता-पिता के बारे में पूछा। बच्चियों ने रोते हुए अपने एक परिचित का मोबाइल नंबर दिया। यात्री ने तुरंत उस नंबर पर फोन कर परिजनों से बात की और ट्रेन में मौजूद टीटीई को इसकी सूचना दी। टीटीई ने तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट किया, जिसके बाद आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए ऐशबाग स्टेशन पर पांचों लड़कियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। पहचान पुख्ता करने के लिए उनकी तस्वीरें नवहट्टा थाना पुलिस को भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं बरामद की गईं लड़कियां

लापता लड़कियों की पहचान इस प्रकार हुई है: प्रेम सादा की बेटियां 18 वर्षीय राधा कुमारी और 15 वर्षीय नेहा कुमारी, भूपेंद्र सादा की 10 वर्षीय बेटी प्रीती कुमारी, दिनेश सादा की 12 वर्षीय बेटी कोमल कुमारी, और धर्मेंद्र सादा की 12 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी। इनमें सबसे बड़ी राधा कुमारी शादीशुदा है। उसकी शादी करीब 6-7 महीने पहले सुपौल जिले के बलहा गांव निवासी मिठू सादा से हुई थी।

घास काटने के बहाने घर से ले गई थी राधा

नाबालिग लड़कियों के मामा बिजेंद्र सादा ने बताया कि उनके घर में कोई मवेशी नहीं है। इसके बावजूद बीते शुक्रवार की दोपहर राधा कुमारी घर आई और ज्योति तथा कोमल को घास काटने के बहाने बुला ले गई। देर शाम तक जब बच्चियां नहीं लौटीं, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उसी रात पुलिस को मौखिक सूचना दी गई और शनिवार रात नवहट्टा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों का अंदेशा है कि उम्र में सबसे बड़ी राधा के कहने पर ही सभी लड़कियां घर से दूर नहर के पास गई थीं।

सहरसा लाएगी पुलिस

सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पांचों लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। नवहट्टा पुलिस की टीम उन्हें लाने के लिए निकल चुकी है। यूपी में जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को सहरसा लाया जाएगा। पुलिस लड़कियों के वापस आने के बाद उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed