{"_id":"68fcb149695d89426d01fb81","slug":"bihar-news-arms-dealer-arrested-gun-factory-bust-in-supaul-bihar-police-investigation-kosi-news-c-1-1-noi1372-3553172-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : विधानसभा चुनाव के बीच यहां गन फैक्ट्री का खुलासा, पूरा परिवार करता था खौफनाक हथियारों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : विधानसभा चुनाव के बीच यहां गन फैक्ट्री का खुलासा, पूरा परिवार करता था खौफनाक हथियारों का कारोबार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar Crime News : पुलिस ने मामले में मुख्य कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हथियार बनाने की ट्रेनिंग अपने बड़े भाई से ली थी। जबकि इस कारोबार में उसकी पत्नी और बेटा भी शामिल था। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और मशीन बरामद किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते एसपी शरथ आरएस व अन्य।
विज्ञापन
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सुपौल जिले के राघोपुर थाना अंतर्गत रामविशनपुर पंचायत के तुरकाही वार्ड संख्या-01 में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है।
मौके से पुलिस ने छह देसी हथियार, तीन जिंदा कारतूस और हथियार निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। वहीं, एक कारीगर को भी गिरफ्तार किया गया है।
एसपी शरथ आर.एस. ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को राघोपुर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार फैक्ट्री संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।
रेती, हथौड़ा, फाइल, पाइप, मोती मशीन, सुम्मा आदि सामग्री बरामद
टीम ने गणेश ठाकुर के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली, जहां आंगन में बने एक दुकाननुमा कमरे से पांच देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल सहित 8 एमएम के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा हथियार बनाने वाले 20 प्रकार के उपकरण जैसे इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, कटर, रेती, हथौड़ा, फाइल, पाइप, मोती मशीन, सुम्मा आदि बरामद किए गए। इसके बाद 58 वर्षीय गृहस्वामी गणेश ठाकुर को मौके से गिरफ्तार किया गया।
बड़े भाई महेश से सीखा हथियार बनाना
एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद गणेश ठाकुर ने हथियारों की खरीद-बिक्री और निर्माण में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इस मामले में राघोपुर थाना कांड संख्या-404/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य सहयोगियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पूछताछ में गणेश ठाकुर ने बताया कि उसने यह हथियार बनाने की कला अपने भाई महेश ठाकुर से सीखी थी, जो कुछ वर्ष पूर्व अवैध हथियारों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा था और जेल भी जा चुका है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: 'लालू-राबड़ी की वापसी मतलब फिर से जंगलराज! विकास ही NDA का लक्ष्य', खगड़िया में गरजे अमित शाह
पत्नी और बेटा भी हथियार बनाने में सहयोगी
महेश ठाकुर फिलहाल फरार बताया जाता है। गणेश ठाकुर ने यह भी स्वीकार किया कि वह गद्दी गांव निवासी मो. परवेज के ऑर्डर पर हथियार बनाता था और कई बार तैयार हथियार की खेप उसे दे चुका है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी रेखा देवी और बेटा हरिशंकर ठाकुर भी इस कार्य में सहयोग करते हैं। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों फरार पाए गए। पुलिस ने बरामद हथियारों और उपकरणों को विधिवत जब्त कर सील कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी शरथ आर.एस. व अन्य अधिकारी।
Trending Videos