सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Broad daylight gunpoint robbery in Madhepura, robbers escape with one lakh thirty thousand

Bihar News: मधेपुरा में दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लूट, बैंक से बदमाश 1.30 लाख लेकर फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के मुरहो में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक की शाखा में तीन हथियारबंद बदमाशों ने करीब 1.30 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। लूट के दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को डराया।

Broad daylight gunpoint robbery in Madhepura, robbers escape with one lakh thirty thousand
घटना के बाद बैंक के बाहर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के मुरहो में गुरुवार दोपहर एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने सेंट्रल बैंक की शाखा में घुसकर दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया। करीब 12:30 बजे तीन हथियारबंद बदमाश बैंक में दाखिल हुए और कुछ ही मिनटों में लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
Trending Videos


बैंक के शाखा प्रबंधक शिव कुमार के अनुसार, तीनों अपराधियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी। वे बाइक से आए थे। एक बदमाश बैंक के बाहर निगरानी कर रहा था, जबकि दो अंदर घुस गए। अंदर आते ही उन्होंने ग्राहकों और चौकीदार को धक्का देकर किनारे किया और दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकर खोलकर लूट ले गए कैश
मैनेजर ने बताया कि एक बदमाश सीधे उनके पास पहुंचा और सिर पर कट्टा तान दिया। जान के खतरे को देखते हुए उन्होंने बिना विरोध किए कैश लॉकर खोल दिया। इसके बाद बदमाशों ने नगद लिया और बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर तेजी से फरार हो गए।

हवाई फायरिंग करके डराया
यह बैंक पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल के पैतृक घर के पास स्थित है। घटना के समय बैंक में सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग का काम चल रहा था, जिसका फायदा अपराधियों को मिला। प्रत्यक्षदर्शी जयराम कुमार ने बताया कि अचानक तीन नकाबपोश बदमाश आए, हवाई फायरिंग की और सभी को डराकर साइड कर दिया। हथियार देखकर बैंक स्टाफ और ग्राहक सहम गए और किसी ने विरोध नहीं किया।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: आज सभा कर नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे? नहीं दिया तो भाजपा के लिए फिर 'विश्राम'

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि करीब 1.30 लाख रुपये की लूट हुई है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed