{"_id":"6a471dea11374946e40542f2","slug":"bihar-news-woman-died-after-delivery-family-allegation-medical-negligence-road-block-madhepura-bihar-police-kosi-news-c-1-1-noi1373-4461904-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
Fri, 03 Jul 2026 09:44 AM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:44 AM IST
सार
मधेपुरा में प्रसव के बाद 25 वर्षीय पूजा कुमारी की मौत पर परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चार घंटे तक सड़क जाम किया। उन्होंने दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी, अस्पताल को सील करने और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल के सामने रोड जाम कर बैठे परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा जिले में प्रसव के बाद एक महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया। गुरुवार रात परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने शव रखकर करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजन दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी, अस्पताल को सील करने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। मृतका की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तिनकोनमा गांव निवासी रविंद्र कुमार की 25 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है।
सामान्य प्रसव का भरोसा, बाद में हुआ ऑपरेशन
परिजनों के अनुसार, 1 जुलाई को पूजा कुमारी को प्रसव के लिए शहर के पश्चिमी बायपास रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका आरोप है कि भर्ती के समय चिकित्सकों ने मां और गर्भस्थ शिशु दोनों को स्वस्थ बताते हुए सामान्य प्रसव का भरोसा दिया था। हालांकि, अगले दिन प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ऑपरेशन की सलाह दी गई, जिस पर परिवार ने सहमति दे दी।
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, रेफर के दौरान मौत
परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद कुछ समय तक मां और नवजात दोनों की हालत सामान्य थी। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने परिजनों को बाहर भेज दिया। इसी दौरान पूजा कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सहरसा रेफर किया गया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, नवजात शिशु की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज वेंटिलेटर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: जमीन विवाद का खूनी अंत! पट्टीदारों ने घर में घुसकर की मारपीट; इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
चार घंटे तक सड़क जाम, कार्रवाई की मांग
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और मुख्य द्वार के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। रात करीब आठ बजे शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात लगभग 12 बजे तक चला। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त किया।
डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग
मृतका के पति रविंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित रूप से दोषी चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अस्पताल पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।