सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Many people killed in Madhepura road accident three bodies recovered Bihar Road Accident

Bihar News: खंभा तोड़ नदी में समाई कार, मधेपुरा हादसे में तीन दोस्तों की मौत; चौथे का नहीं मिला सुराग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मधेपुरा में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इस हादसे के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार से तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। 

Many people killed in Madhepura road accident three bodies recovered Bihar Road Accident
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बिहार के मधेपुरा में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है। सभी लोग ग्वालपाड़ा से मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे। वे रात करीब 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे। इसी दौरान देर रात लगभग एक बजे अरार पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीन शवों को बाहर निकाला गया है, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मृतकों की हुई पहचान
मृतकों में मधेपुरा स्टेशन चौक, वार्ड-23 निवासी स्व. विमल यादव के पुत्र घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी मनोज कुमार के पुत्र अंकित कुमार (26), और सौर बाजार थाना क्षेत्र के निवासी प्रमोद यादव के पुत्र वसंत कुमार (23) की पहचान हो चुकी है। चौथे की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और उसकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें:  लद्दाख में हिमस्खलन की चपेट में आने से नालंदा का लाल शहीद, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

पुलिस ने कार को नदी से बाहर निकाला
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नदी से बाहर निकाल लिया है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा लापता व्यक्ति की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed