Bihar News: तेज रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से महिला की मौत, आरोपी फरार
बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक ने 38 वर्षीय महिला सोनी देवी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह खेत से मवेशियों के लिए चारा लेकर घर लौट रही थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले में तेज रफ्तार का एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। सलखुआ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बाइक सवार ने 38 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
चारा लेकर घर लौटते समय हुआ हादसा
पढ़ें- Bihar: कोसी-सीमांचल में बारिश-वज्रपात के कारण पांच लोगों की मौत, आज 14 जिलों में अलर्ट; जानिए मौसम का हाल
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात बाइक सवार की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रही है।

कमेंट
कमेंट X