सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:30 AM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 19 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:17 AM, 19-Jun-2026

Bihar: अंधविश्वास का खौफनाक रूप! बीमार युवक की मौत के बाद महिला पर मढ़ा 'डायन' का आरोप, भीड़ ने बेरहमी से पीटा

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रवैय मुसहरी गांव में एक युवक की मौत के बाद अंधविश्वास के चलते ग्रामीणों ने एक महिला को डायन बताकर मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

और पढ़ें
11:05 AM, 19-Jun-2026

Bihar : पटना में महिला के सीने में गोली मारी, मौत; हत्या की वजह पैसों का विवाद, जानें पूरा मामला

पटना के पंचरुखिया थाना क्षेत्र में भैंस खरीद-बिक्री के एक लाख रुपये के बकाया विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देर रात पैसे मांगने पहुंचे आरोपी ने गोली चला दी, जो पति के बजाय उसकी पत्नी रानी देवी को लग गई। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:38 AM, 19-Jun-2026

Bihar News : टेंडर घोटाले में जांच का आज बड़ा दिन, दो IAS और रिशुश्री की एक कंपनी निदेशक के घर जांच

Bihar : पटना में आज सुबह से स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। टेंडर घोटाले के सामने आने के बाद निलंबित दो आईएएस और रिशुश्री के कंपनी निदेशक के घर पर जांच चल रही है। और पढ़ें
10:00 AM, 19-Jun-2026

Bihar Crime: नाच प्रोग्राम के दौरान लौंडा डांसर के पेट में मारी गोली, हुई मौत; इलाके में सनसनी

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान लौंडा डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कुछ बदमाश उसे जबरन सुनसान जगह ले जाना चाहते थे। विरोध करने पर पेट में गोली मार दी गई। घायल डांसर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें
09:26 AM, 19-Jun-2026

Bihar: बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक और ऑटो को मारी टक्कर, भाजपा कार्यकर्ता की मौत; चार लोग गंभीर घायल

पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पहले बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी, फिर यात्रियों से भरी ऑटो से जा भिड़ा। हादसे में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ लक्ष्मण राम की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें
09:15 AM, 19-Jun-2026

Bihar: पुलिस को खुली चुनौती! दफ्तर में कर्मियों को बेरहमी से पीटकर 55 हजार लूटे; पुलिस ने चार को दबोचा

मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में थाना से महज 100 मीटर दूर स्थित एक सप्लायर कार्यालय में हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने झारखंड से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:01 AM, 19-Jun-2026

Bihar: अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात! 21 जून से शुरू होगी रेल सेवा, इन रूटों के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

मिथिला और राजस्थान के बीच रेल संपर्क को नई मजबूती मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर-दारभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और रोजगार, शिक्षा, व्यापार व पारिवारिक यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगी।

और पढ़ें
08:57 AM, 19-Jun-2026

Bihar News : आकाश यादव ने लालू के बड़े लाल पर करवाई प्राथमिकी दर्ज, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भी लिया नाम

Bihar : तेज प्रताप यादव के खिलाफ पटना कोर्ट में एक परिवाद यानी नालसी मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप आकाश यादव ने लगाया है। यहां तक कि इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भी चर्चा हो रही है।
  और पढ़ें
08:39 AM, 19-Jun-2026

Bihar: इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी! बर्थडे में बुलाकर नाबालिग के साथ किया गंदा काम; फिर शादी से मुकरा

मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग छात्रा ने युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बर्थडे पार्टी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत काम किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
07:27 AM, 19-Jun-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 जून के मुख्य और ताजा समाचार

सुपौल के प्रतापगंज थाना में जब्त 6162 बोतल कोडीन कफ सिरप गायब होने का बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में मालखाने से कफ सिरप, बैटरी और वाहन पार्ट्स बेचने का मामला सामने आया। चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए गए हैं। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed