सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Woman Brutally Beaten by Mob Over Witchcraft Allegations After Youth's Death

Bihar: अंधविश्वास का खौफनाक रूप! बीमार युवक की मौत के बाद महिला पर मढ़ा 'डायन' का आरोप, भीड़ ने बेरहमी से पीटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 11:17 AM IST
सार

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रवैय मुसहरी गांव में एक युवक की मौत के बाद अंधविश्वास के चलते ग्रामीणों ने एक महिला को डायन बताकर मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

विज्ञापन
Bihar Woman Brutally Beaten by Mob Over Witchcraft Allegations After Youth's Death
घटना के बाद मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस हिरासत में महिला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित रवैय मुसहरी गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक की मौत के बाद अंधविश्वास और अफवाहों ने तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक महिला को डायन बताकर उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


मृतक की पहचान रवैय मुसहरी निवासी भीम मांझी के 22 वर्षीय पुत्र मुश्क मांझी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उसकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई, जिसके बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन


महिला को पकड़कर गांव लाए, फिर की मारपीट
जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीणों ने युवक की मौत के लिए एक महिला को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। आरोप है कि ग्रामीण जानसिहडीह गांव निवासी अर्जुन मांझी की पत्नी अनवा देवी को पकड़कर रवैय मुसहरी ले आए और उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी ने मामले की सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा
पुलिस ने महिला को भीड़ से सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मारपीट में महिला को चोटें आई हैं। वहीं ग्रामीणों और मृतक के कुछ परिजनों का आरोप है कि महिला ने मोहल्ले के कई लोगों को पानी पिलाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि इन आरोपों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें-  Bihar Crime: नाच प्रोग्राम के दौरान लौंडा डांसर के पेट में मारी गोली, हुई मौत; इलाके में सनसनी


मौत के कारणों की जांच जारी
सिकंदरा थाना पुलिस ने बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और कानून को अपने हाथ में न लें। घटना के बाद गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed