सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   many IPS officers transfer and posting transfer news Bihar Police bihar news

Bihar : बिहार में एक साथ 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला; पटना-गया और भागलपुर में नए सिटी एसपी की तैनाती

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 18 Jun 2026 11:23 PM IST
सार

 Bihar Police : 27 भारतीय पुलिस सेवा और दो बिहार पुलिस सेवा अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग किया गया है। इस बड़े बदलाव के तहत वैशाली, औरंगाबाद और बांका समेत कई महत्वपूर्ण जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। 

विज्ञापन
many IPS officers transfer and posting transfer news Bihar Police bihar news
पुलिस मुख्यालय पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार की सम्राट सरकार ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक महकमे में एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है। गुरुवार देर शाम सरकार ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिसने पूरे प्रशासनिक अमले में हलचल मचा दी है। सरकार ने सिर्फ जिला कप्तानों को ही नहीं बदला, बल्कि बिहार के प्रमुख शहरों की सुरक्षा कमान में भी बदलाव किया है। राजधानी पटना, मोक्षनगरी गयाजी और सिल्क सिटी भागलपुर जैसे बड़े शहरों में नए सिटी एसपी की तैनाती की गई है। इसके अलावा, फील्ड स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ भी भेजे गए हैं।

विज्ञापन


बिहार गृह विभाग की ओर से जारी ताजा सूची के मुताबिक, कुल 27 भारतीय पुलिस सेवा और दो बिहार पुलिस सेवा अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग की गई है। इस बड़े बदलाव के तहत वैशाली, औरंगाबाद और बांका समेत कई महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। वहीं, सीमांचल के अहम जिले पूर्णिया में भी नए एसएसपी की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


बेतिया के एसपी शौर्य सुमन को पूर्णिया का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह 2011 बैच के आईपीएस कुमार गौतम बेतिया के नए एसपी होंगे। बांका के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा अब औरंगाबाद के कप्तान होंगे, जबकि अमितेश कुमार को बांका का नया एसपी नियुक्त किया गया है। पटना के पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह को खगड़िया की कमान सौंपी गई है, जबकि खगड़िया के निवर्तमान एसपी राकेश कुमार को बीसैप-5 की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना के पूर्वी सिटी एसपी परिचय कुमार अब कटिहार के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। गया के सिटी एसपी कोटा किरण कुमार को जहानाबाद और भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह को शिवहर का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा, शुभांक मिश्रा वैशाली के, राजेश कुमार बगहा के, शिखर चौधरी कैमूर के और हिमांशु शेखपुरा के नए एसपी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, वैशाली के पूर्व एसपी विक्रम सिहाग अब सहरसा की कमान संभालेंगे।

इस पूरी लिस्ट में सबसे खास बात यह रही कि राजधानी पटना और आस-पास के जिलों में महिला अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बीपीएस अधिकारी ममता कल्याणी पटना की नई सेंट्रल सिटी एसपी बनाई गई हैं। नालंदा के हिलसा की एसडीपीओ शैलजा को पटना का नया पूर्वी सिटी एसपी नियुक्त किया गया है। पटना की एसडीपीओ-2  दिव्यांजली जायसवाल को अब गया की नई ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, खगड़िया के गोगरी की एसडीपीओ साक्षी कुमारी को दरभंगा का नया ग्रामीण एसपी बनाया गया है। इसके साथ ही, मुंगेर के तारापुर के एसडीपीओ संकेत कुमार को पटना का नया पश्चिमी सिटी एसपी और रोहतास के डेहरी एसडीपीओ अतुलेश झा को भागलपुर के नए सिटी एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed