{"_id":"6a34c46d7b7d186d45025ea3","slug":"youth-arrested-for-theft-murdered-aurangabad-police-accused-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4410813-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मोबाइल चोरी के शक में उठाया गया था युवक, अगले दिन संदिग्ध हालत में मिली लाश; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मोबाइल चोरी के शक में उठाया गया था युवक, अगले दिन संदिग्ध हालत में मिली लाश; जानें मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:58 AM IST
सार
रोहतास के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक रौशन कुमार का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि मोबाइल चोरी के मामले में औरंगाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन अगले दिन उसका शव मिला। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करती हुई पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने औरंगाबाद पुलिस पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन अगले ही दिन उसका शव रोहतास जिले से बरामद हुआ। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के मंगल बीघा गांव निवासी सत्येंद्र चौधरी के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
तमिलनाडु से लौटा था युवक
परिजनों के अनुसार रौशन कुमार तमिलनाडु में मजदूरी का काम करता था। वह हाल ही में घर लौटा था। इसी दौरान मोबाइल चोरी के एक मामले में औरंगाबाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बताया था कि युवक को जेल भेजा जा रहा है और उसके कपड़े भी मांगे गए थे। हालांकि, अगले ही दिन रौशन का शव रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र स्थित एनीकट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे परिजनों के बीच आक्रोश फैल गया।
एनीकट के समीप मिला शव
रोहतास पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम एनीकट के पास युवक का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में युवक की आंखें खुली हुई थीं और जीभ बाहर निकली हुई थी। घटनास्थल से हवाई चप्पल, मोबाइल के दो सिम कार्ड, एक डायरी और कुछ संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि जब रौशन पुलिस हिरासत में था, तो उसकी मौत कैसे हुई और उसका शव दूसरे जिले में कैसे पहुंचा। उन्होंने औरंगाबाद पुलिस पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने पुलिस से इस संबंध में जानकारी मांगी, तो उन्हें बताया गया कि युवक को हिरासत के बाद छोड़ दिया गया था। इसी जवाब के बाद परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें- Bihar: अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात! 21 जून से शुरू होगी रेल सेवा, इन रूटों के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
हर पहलू से जांच कर रही पुलिस
रोहतास पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान किया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित कारणों सहित सभी एंगल से जांच कर रही है।