{"_id":"6a34e08e26dc209711016581","slug":"security-guard-turns-thief-robs-shoe-factory-with-accomplices-caught-on-cctv-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रखवाला बन गया चोर: जूता फैक्टरी में गार्ड ने रची चोरी की साजिश, साथियों को बुलाकर समेट ले गया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रखवाला बन गया चोर: जूता फैक्टरी में गार्ड ने रची चोरी की साजिश, साथियों को बुलाकर समेट ले गया सामान
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:54 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा की जूता फैक्टरी में तैनात गार्ड ने अपने दो साथियों को बुलाकर रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आठ घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और कार बरामद कर ली।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में गार्ड ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की। पुलिस ने आठ घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे चोरी का माल बरामद हुआ है। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
सिकंदरा क्षेत्र स्थित थैंक्स एक्सपोर्ट फैक्टरी के मैनेजर मनीष मंडल ने बताया कि उनकी फैक्टरी में जीवनी मंडी स्थित सीएमएक्स सिक्योरिटी सर्विसेज की ओर से कासगंज के कातौर निवासी पंकज कुमार को गार्ड की नौकरी पर रखा गया था। मंगलवार रात पंकज ने अपने दो अन्य साथियों को बुलाया। कार से आए साथियों के साथ मिलकर फैक्टरी से सामान चोरी कर भाग निकले।
घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बुधवार रात कासगंज के बदहारी वैश क्षेत्र निवासी अतुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। उससे इनवर्टर, दो बैटरी, घटना में इस्तेमाल कार और 450 रुपये बरामद हुए हैं। उसके साथी पंकज और कासगंज के नसरतपुर निवासी विकास की तलाश की जा रही है।