फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police stop secret cremation of pregnant woman retrieve body from pyre mother alleges dowry murder at saharsa

Bihar News: चिता से पुलिस ने जब्त किया गर्भवती महिला का शव, ससुराल वाले भागे; प्रेम प्रसंग के बाद हुई थी शादी

Thu, 09 Jul 2026 04:36 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 04:36 PM IST
सार

बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने अंतिम संस्कार के ठीक पहले चिता से एक गर्भवती विवाहिता का शव अपने कब्जे में लिया है। पुलिस को देखते ही ससुराल वाले शव को चिता पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Police stop secret cremation of pregnant woman retrieve body from pyre mother alleges dowry murder at saharsa
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र की जम्हरा पंचायत के भद्दी कला, वार्ड-14 में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान माधव कुमार की पत्नी रागनी कुमारी (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ढाई महीने की गर्भवती थी। मौत के बाद ससुराल वालों ने मायके वालों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी और बुधवार रात करीब 10 बजे गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन


ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस, धधकने से बची चिता
स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पतरघट थाना क्षेत्र के बसबिट्टा के पास एक शव को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के गुपचुप तरीके से जलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी को आता देख अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे ससुराल पक्ष के लोग शव को चिता पर ही छोड़कर वहां से भाग निकले। पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार दोपहर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पढ़ें:  'लड़ाई में नहीं प्रशांत किशोर, दुकान चलाने के लिए बांकीपुर में उतरे'- चौधरी के तीखे बोल
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई महीने पहले ही हुआ था प्रेम विवाह
मृतका रागनी कुमारी के मायके वालों को जब पुलिस ने घटना की जानकारी दी, तो वे भागलपुर जिले के खरिक थाना क्षेत्र के पात्रटोला गांव से पतरघट थाने पहुंचे। थाना परिसर में रोती-बिलखती मां गुंजन देवी ने बताया कि रागनी का विवाह करीब ढाई महीने पहले ही माधव कुमार से हुआ था। माधव रिश्ते में रागनी का मौसेरा मामा लगता था। दोनों ने आपसी रजामंदी से प्रेम विवाह किया था।

दहेज के लिए हत्या और साक्ष्य मिटाने का आरोप
पीड़ित मां गुंजन देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लालच में की गई है। उन्होंने आशंका जताई कि ससुराल वाले बिना किसी को बताए शव का अंतिम संस्कार कर हत्या के सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे थे। गुंजन देवी ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की गुहार लगाई है। रागनी अपने माता-पिता की पांच बहनों और एक भाई में दूसरे स्थान पर थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed