सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saharsa Police Solves Chhotu Mishra Murder in 36 Hours Huge Cache of Arms Recovered for 2019 Revenge Killing

Bihar: 2019 के खून का बदला 2026 में: सहरसा में छोटू मिश्रा को गोलियों से भूना, 36 घंटे में पुलिस ने खोला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

 Bihar: सहरसा में छोटू मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि 2019 में हुए करण टाइगर मर्डर का बदला लेने के लिए यह साजिश रची गई थी। पुलिस ने दो शूटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।

Saharsa Police Solves Chhotu Mishra Murder in 36 Hours Huge Cache of Arms Recovered for 2019 Revenge Killing
गिरफ्तार आरोपी, व बरामद हथियार
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने बहुचर्चित सतीश झा उर्फ छोटू मिश्रा हत्याकांड का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। रविवार को एसपी हिमांशु ने प्रेस वार्ता कर मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो मुख्य शूटरों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश और बदले की भावना में की गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

Trending Videos


दिनदहाड़े हुई थी गोलीबारी
बताया जाता है कि 13 मार्च 2026 को सदर थाना क्षेत्र के मीरा टॉकीज के पास बाइक सवार बदमाशों ने सतीश झा उर्फ छोटू मिश्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गंभीर रूप से घायल छोटू मिश्रा को सूर्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के पिता के बयान पर सदर थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने ऐसे किया खुलासा
दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद एसपी हिमांशु के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, सर्विलांस की मदद ली और मुखबिरों को सक्रिय किया। सबसे पहले पुलिस ने मुख्य शूटर रोहित कुमार उर्फ मिट्ठू को पड़ोसी जिले सुपौल से गिरफ्तार किया। इसके बाद दूसरे शूटर नवनीत कुमार को सहरसा के विद्यापति नगर से पकड़ा गया। दोनों से पूछताछ के बाद साजिश में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें रोहित कुमार उर्फ मिट्ठू (हटियागाछी), नवनीत उर्फ उदय (रसलपुर, बनमा ईटहरी), अभिनव कुमार (विद्यापति नगर), राजा कुमार तिवारी (तिवारी टोला) और सौरव कुमार मिश्रा (मिश्रा टोला) शामिल हैं।

आरोपी के घर से मिला हथियारों का जखीरा
गिरफ्तार शूटरों की निशानदेही पर पुलिस ने सौरव कुमार मिश्रा के घर पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। बरामद हथियारों में 4 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 1 रिवॉल्वर, 2 मैगजीन, 12 जिंदा कारतूस और एक चाकू शामिल है। इस मामले में सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: पटना में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, सात लोग घायल; पुलिस ने कट्टा किया बरामद

2019 के मर्डर का लिया गया बदला
पुलिस जांच में सामने आया है कि अगस्त 2019 में सहरसा में मिहीर त्रिवेदी उर्फ करण टाइगर की हत्या हुई थी। पुलिस के मुताबिक, हाल ही में मारा गया सतीश झा उर्फ छोटू मिश्रा उसी हत्या का मुख्य आरोपी था। करण टाइगर की हत्या का बदला लेने के लिए ही आरोपियों ने साजिश रची और मौका मिलते ही छोटू मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस फिलहाल फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed