पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sleeping Farmer Beaten to Death Over Old Bike Dispute in Saharsa One Detained today news Bihar

Bihar News: बाइक विवाद की रंजिश में खूनी खेल! बिहार में किसान को घर से खींचकर बेरहमी से मार डाला

Wed, 01 Jul 2026 01:14 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 01:14 PM IST
सार

बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव में देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर किसान शत्रुघन यादव की लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Sleeping Farmer Beaten to Death Over Old Bike Dispute in Saharsa One Detained today news Bihar
मृतक फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव में मंगलवार देर रात एक किसान की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सो रहे 45 वर्षीय शत्रुघन यादव को बिस्तर से खींचकर लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से इतना पीटा कि उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें पहले सलखुआ स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में रात करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बन रहे नए मकान में सो रहे थे पति-पत्नी

मृतक की पत्नी मीना देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर बन रहे नए मकान में सो रही थीं। रात करीब 12 बजे गांव के सचिन, बिट्टू और उनके साथ 9 से 10 लोग शोर मचाते हुए वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने शत्रुघन यादव को बिस्तर से नीचे खींच लिया और लाठी, डंडों तथा लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर तब तक मारपीट करते रहे, जब तक वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

दो महीने पहले हुए विवाद की रंजिश में हत्या का आरोप

मृतक के बेटे के अनुसार, करीब दो महीने पहले गांव के घनश्याम यादव के बेटे सचिन से उनके पिता का विवाद हुआ था। उस समय सचिन शराब के नशे में तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था, जिसका शत्रुघन यादव ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। मामला बढ़ने पर गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया और भविष्य में विवाद नहीं करने की शर्त पर 50 हजार रुपये का बॉन्ड भी भरवाया गया था। इसके बावजूद परिजनों का आरोप है कि आरोपी पुरानी रंजिश रखे हुए थे और उसी का बदला लेने के लिए मंगलवार रात इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेती कर परिवार चलाते थे शत्रुघन यादव

शत्रुघन यादव दो भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। एक बेटा और बेटी की शादी हो चुकी है। घर के मुखिया की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को रात करीब एक बजे घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले हुए विवाद को लेकर थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता घनश्याम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed