सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Tragic End to Love Marriage in Saharsa Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances in Kitchen Bihar News

Bihar News: महिला की संदिग्ध मौत, करंट देकर हत्या का आरोप, पति फरार, तीन बच्चों से छिना मां का साया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय निकम कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि महिला की करंट लगाकर हत्या की गई और सबूत मिटाने की कोशिश हुई।

Tragic End to Love Marriage in Saharsa Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances in Kitchen Bihar News
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से उसका पति घर छोड़कर फरार है। मायके पक्ष ने महिला की करंट लगाकर हत्या करने और सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन थी मृतका
यह मामला सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के कढ़िया पंचायत स्थित कचरा (वार्ड 10) का है। मृतका की पहचान निकम कुमारी (28) के रूप में हुई है, जो राजा कुमार की पत्नी थी। निकम की मौत के बाद उसके तीन छोटे बच्चों—सात वर्षीय बेटी स्मृति, छह वर्षीय बेटी जिया और दो वर्षीय बेटा प्रसिद्ध राठौर—के सिर से मां का साया उठ गया है।

डीजे देखकर लौटी, रसोई में मिली लाश

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। मृतका की बड़ी गोतनी रूपम देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को दोनों घर के पास एक शादी समारोह में मटकोर की रस्म देखने गई थीं, जहां डीजे बज रहा था। वहां से लौटने के बाद रूपम की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह अपने कमरे में आराम करने चली गईं।

रात करीब 8 बजे जब वह खाना बनाने के लिए उठीं और निकम को ढूंढने लगीं, तो वह रसोई में एक बेंच के नीचे बेसुध पड़ी मिली। रूपम के अनुसार, निकम के प्राइवेट पार्ट के पास से भारी रक्तस्राव हो रहा था और उसकी सांसें थम चुकी थीं।

पड़ोसियों ने दी मायके वालों को सूचना
इस घटना की जानकारी ससुराल वालों ने मृतका के मायके पक्ष को नहीं दी। गांव के कुछ पड़ोसियों ने फोन कर निकम के मायके वालों को उसकी मौत की सूचना दी। मृतका के फुफेरे भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि पड़ोसियों ने यह भी बताया कि ससुराल वाले सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।

8 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
अखिलेश कुमार के अनुसार, निकम और राजा ने करीब आठ साल पहले अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। जब मायके वालों ने ससुराल के नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, तो किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद घबराए परिजन रात करीब 9 बजे निकम के ससुराल पहुंचे, जहां वह मृत अवस्था में मिली और उसका पति राजा कुमार फरार था।
 

ये भी पढ़ें: बागमती में समा गए बचपन के दो फूल, एक ही घर में बुझ गए दो चिराग; मां-बाप का उजड़ गया संसार

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर फरार पति की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed