फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Speeding Bike Knocks Down Woman Travelling to Offer Condolences; Dies in Hospital

Bihar News: शोक जताने जा रही थी महिला, रास्ते में ही थम गईं सांसें; तेज रफ्तार बाइक ने कुचला

Sun, 12 Jul 2026 11:16 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 11:16 AM IST
सार

सहरसा जिले में तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से 45 वर्षीय सबिया देवी की मौत हो गई। वह अपने पति के साथ भतीजी के बेटे की मौत पर शोक जताने जा रही थीं। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और फरार बाइक सवार की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Bihar Speeding Bike Knocks Down Woman Travelling to Offer Condolences; Dies in Hospital
मृतिका की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहरसा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने महिला की जान ले ली। शनिवार की रात एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


भतीजी के बेटे की मौत पर शोक जताने जा रही थीं सबिया
मृतका की पहचान दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के बलाठ गांव निवासी 45 वर्षीय सबिया देवी (पति बिसो मुखिया) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सबिया देवी अपने पति बिसो मुखिया के साथ पैदल ही सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र स्थित घोघेपुर जा रही थीं। वह अपनी भतीजी के पुत्र की आकस्मिक मौत की खबर सुनकर शोक जताने जा रही थीं, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन


टक्कर मारकर फरार हुआ बाइक सवार
बताया जा रहा है कि जब सबिया देवी अपने पति के साथ घोघेपुर पंचायत के भिण्डा के पास पहुंचीं, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Police: बिहार में अब तक 5035 म्यूल खातों की पहचान, साइबर ठगों ने 63 करोड़ उड़ाये; जानिए पूरा मामला

परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने घायल सबिया देवी को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सबिया देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद जलई थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। जलई थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है और पुलिस फरार बाइक चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed