{"_id":"6a2f6749d539acbcb0008302","slug":"miscreants-looted-jewelry-worth-25-lakh-and-fled-while-firing-shots-in-kaimur-bihar-police-start-investigation-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप में धावा, 25 लाख के गहने लूटकर फायरिंग करते फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप में धावा, 25 लाख के गहने लूटकर फायरिंग करते फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बहुआरा बाजार स्थित खुशबू ज्वेलर्स में रविवार दोपहर तीन हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब 25 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और 45 हजार नगद लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कैमूर जिले के मोहनिया में बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर लॉकर में रखे करीब ₹25 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और करीब ₹45 हजार नगद लूट लिए। इसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
बहुआरा बाजार में वारदात से मचा हड़कंप
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बहुआरा बाजार स्थित खुशबू ज्वेलर्स में रविवार दोपहर अपाचे बाइक से आए तीन हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। दुकानदार के अनुसार, लॉकर में करीब ₹25 लाख से अधिक के जेवरात और 40 से 45 हजार नगद रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकेट दिखाने के बहाने तानी पिस्तौल
दुकानदार आशुतोष कुमार ने बताया कि पहले एक व्यक्ति दुकान में आया और उसने लॉकेट दिखाने को कहा। जैसे ही उन्होंने लॉकेट दिखाने के लिए लॉकर खोला, उसने उनके सिर पर हथियार रख दिया और धमकी दी कि हल्ला किया तो गोली मार देंगे। इसी दौरान दो अन्य अपराधी भी अंदर आ गए। तीनों के हाथों में हथियार थे। सभी सामान एक बड़े थैले में भरकर भागने लगे। जब उन्होंने पकड़ने के लिए शोर मचाया तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई।
सुराग छोड़ गए बदमाश, पुलिस ने किया जब्त
घटनास्थल पर अपराधियों द्वारा छोड़े गए ग्लव्स, बुर्का, लेडीज पर्स और झोले को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस इन सामानों के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: नम आंखों में गर्व, सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम, रो पड़ा गयाजी
पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा
मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली थी कि बहुआरा स्थित एक ज्वेलरी शॉप में लूट हुई है। अभी पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब ₹20 लाख से अधिक के जेवरात की लूट हुई है। घटना में तीन अपराधी शामिल थे और फायरिंग भी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।