सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Election 2025 Satta ka Sangram Begusarai political situation how many voters and what are the issues

Satta Ka Sangram: कल बेगूसराय पहुंचेगा चुनावी रथ, मतदाताओं से टटोलेंगे यहां के मुद्दे; कैसा है इतिहास?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 23 Oct 2025 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार की औद्योगिक राजधानी कहा जाने वाला बेगूसराय 7 विधानसभा क्षेत्रों का जिला है। बेगूसराय में चेरिया बरियारपुर, बखरी ( सु ), साहेबपुर कमाल, बेगूसराय सदर, मटिहानी, तेघड़ा और बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र आते हैं।   
 

Bihar Election 2025 Satta ka Sangram Begusarai political situation how many voters and what are the issues
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बेगूसराय जिले की विधानसभा सीटों पर 2025 के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा मटिहानी विधानसभा सीट की है। 2020 में लोजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर जेडीयू में शामिल हुए पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह अब राजद के टिकट पर मैदान में हैं। उनकी टक्कर जेडीयू के राजकुमार सिंह से है। दोनों पक्षों की ओर से जोरदार लॉबिंग और गुटबंदी की जा रही है ताकि जीत सुनिश्चित हो सके।
Trending Videos


सदर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने सीटिंग विधायक कुंदन कुमार को फिर से मैदान में उतारा है। उनके सामने कांग्रेस की पूर्व विधायक अमिता भूषण हैं। दोनों उम्मीदवार भूमिहार जाति से हैं। वहीं जनसुराज की ओर से सुरेंद्र सहनी मैदान में हैं। बखरी (सु) सीट लोजपा आर के खाते में गई है। यहां केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के करीबी संजय पासवान ने चुनावी मैदान में कदम रखा है। उनकी टक्कर सीटिंग सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान से होगी। हालांकि संजय पासवान अभी तक सीधी लड़ाई में नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट पर जेडीयू ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पुत्र अभिषेक आनंद उर्फ न्यूटन कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। राजद ने सीटिंग MLA राजवंशी महतों का टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री सतीश कुमार के पुत्र सुशील कुशवाहा को मैदान में उतारा है। इसके अलावा बागी रामसखा महतों (राजद) और जनसुराज के डॉ. मृत्युंजय भी इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कुशवाहा और भूमिहार वोट का समीकरण चुनाव को और रोमांचक बना रहा है।

साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट पर राजद ने अपने सीटिंग विधायक सतानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव को फिर से मैदान में उतारा है। लोजपा आर के सुरेंद्र विवेक और जेडीयू के बागी अमर कुमार के खिलाफ उनकी टक्कर होगी। इस सीट को राजद का मजबूत गढ़ माना जा रहा है। तेघड़ा विधानसभा सीट पर सीपीआई ने अपने विधायक रामरतन सिंह को फिर से मैदान में उतारा है। भाजपा ने पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार को उतारा है। हालांकि यह क्षेत्र सीपीआई का मजबूत गढ़ माना जाता है, लेकिन चुनाव नजदीक आने के साथ लड़ाई टक्करपूर्ण हो सकती है।

बछवाड़ा विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय लड़ाई होने के आसार हैं। भाजपा ने अपने सीटिंग विधायक सुरेंद्र मेहता को मैदान में उतारा है, वहीं महागठबंधन में अंतर्कलह के कारण कांग्रेस के प्रदेश युवा अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास और सीपीआई के पूर्व विधायक अवधेश राय भी चुनावी मैदान में हैं। पूरा बेगूसराय जिला इस बार चुनावी मुकाबलों के लिहाज से बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण नजर आ रहा है, जिसमें पुराने विधायक, नए चेहरे और त्रिकोणीय मुकाबले चुनावी सनसनी पैदा कर रहे हैं।
 

Bihar Election 2025 Satta ka Sangram Begusarai political situation how many voters and what are the issues
मतदाता विवरण - फोटो : अमर उजाला

2020 के चुनाव परिणामों की जानकारी 

विधानसभा क्षेत्र विजेता उम्मीदवार पार्टी
बेगूसराय कुंदन कुमार भाजपा
मटिहानी राजकुमार सिंह जेडीयू
साहेबपुर कमाल सतानंद संबुध राजद
बखरी (सु) सूर्यकांत पासवान सीपीआई
चेरिया बरियारपुर राजवंशी महतों राजद
बछवाड़ा सुरेंद्र मेहता भाजपा
तेघड़ा रामरतन सिंह सीपीआई

जानें क्या है यहां के मुद्दे
बेगूसराय में कई वर्षों से लोग शिक्षा और परिवहन के क्षेत्र में सुधार की मांग कर रहे हैं। जिले में दिनकर विश्वविद्यालय और हवाई अड्डे की स्थापना की उम्मीद लंबे समय से जताई जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में भी यहां लोगों की जरूरतें बढ़ रही हैं। बढ़ते सड़क हादसों और प्रदूषण के कारण बीमारियों में वृद्धि हुई है, इसलिए ट्रामा सेंटर और मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की मांग जोर पकड़ रही है।

परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी कई योजनाएं लंबित हैं। बरौनी-गढ़पुरा रेल लाइन काफी समय से प्रस्तावित है, जबकि मटिहानी शामहों पुल और कावर झील के आसपास विकास की दिशा में काम की आवश्यकता है। नदी और नहर में जमा गाद तथा दियारा क्षेत्र में कटाव की समस्या भी लोगों के सामने है। इसके अलावा, एसएच 55 सड़क का बेगूसराय से रोसड़ा तक चौड़ीकरण अब तक पूरा नहीं हो सका है।

पढे़ं:  तेजस्वी ने BJP से पूछा- महागठबंधन ने अपना सीएम फेस घोषित कर दिया, आप कब करेंगे?

प्रशासनिक मामलों में भी कई शिकायतें हैं। जिले के कुछ इलाके प्रखंड बनने की मांग कर रहे हैं और बखरी को जिला बनाने की आवाज भी जारी है। बेगूसराय और बरौनी रेलवे स्टेशन को वर्ल्डक्लास प्रोजेक्ट का दर्जा देने के बावजूद यह अब तक पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो सका।

शहर में जल निकासी की समस्या भी गंभीर है क्योंकि सरकारी जमीन और गड्ढों को अवैध तरीके से बेच दिया गया है, जिससे पानी जमा रहता है। भूमि विवादों के कारण जिले में अपराधिक घटनाएं लगातार घट रही हैं। कुल मिलाकर बेगूसराय में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जल निकासी और प्रशासनिक सुधार जैसे मुद्दे जनता की प्राथमिक चिंता बने हुए हैं।

सत्ता का संग्राम कार्यक्रम प्रस्तावित 
जिला- बेगूसराय 
कुल विधानसभा क्षेत्र- 7
सत्ता का संग्राम कार्यक्रम प्रस्तावित
सुबह 8 बजे के लिए स्थान-  सुजीत चाय दुकान,  डीईओ ऑफिस के समीप, बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र 
दोपहर 12 बजे के लिए स्थान- शताब्दी मैदान मंझौल, चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र
शाम 4 बजे के लिए स्थान- पुरानी दुर्गा स्थान, बखरी बाजार, बखरी विधानसभा क्षेत्र 
संपर्क सूत्र- अमर उजाला प्रतिनिधि का नाम व नंबर- घनश्याम देव, 6206739316

विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed