{"_id":"678bbd96fee831557705d42e","slug":"bihar-news-14-88-crore-fraud-in-share-trading-mumbai-police-arrested-cyber-fraudster-from-khagaria-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शेयर ट्रेडिंग में 14.88 करोड़ की ठगी, बिहार के साइबर ठग को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शेयर ट्रेडिंग में 14.88 करोड़ की ठगी, बिहार के साइबर ठग को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 18 Jan 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार
Khagaria News: पुलिस ने बताया कि सुजीत ने भारतीय नागरिकों को 14.88 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। वह कंबोडिया में रहकर ठगी का पूरा नेटवर्क संचालित करता था। उसके संपर्क में अन्य ठग भी थे। मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी सुजीत कंबोडिया से चलाता था ठगी का धंधा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 14.88 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले कुख्यात साइबर ठग सुजीत कुमार को मुंबई पुलिस ने खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी कंबोडिया में स्थित कॉल सेंटर से भारतीय नागरिकों को ठगता था। इस गिरफ्तारी में खगड़िया पुलिस ने नवी मुंबई पुलिस का सहयोग किया।
Trending Videos
कंबोडिया से चलाता था ठगी का गोरखधंधा
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुजीत कुमार बन्नी नया नगर निवासी मदन कुमार का पुत्र है। सुजीत कंबोडिया में कॉल सेंटर से जुड़ा था और वहां से भारतीय नागरिकों को शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करता था। पुलिस की तकनीकी जांच में पता चला कि वह फर्जी आईडी और सिम का इस्तेमाल कर ठगी को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी जांच से सामने आया सुजीत का नाम
नवी मुंबई साइबर थाना में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उसे ठगा गया है। इस मामले की तकनीकी जांच के बाद पुलिस सुजीत के ठिकाने तक पहुंची। जांच से यह खुलासा हुआ कि सुजीत खगड़िया जिले का निवासी है और कंबोडिया में रहते हुए भारतीयों को ठगता है। इसके बाद नवी मुंबई पुलिस रविवार को खगड़िया पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से सुजीत को उसके घर से गिरफ्तार किया। महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुजीत ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने स्वीकार किया कि वह कंबोडिया में रहकर भारतीय सिम कार्ड और फर्जी आईडी का उपयोग कर ठगी करता था।
गांव वालों ने जताई हैरानी
गांव के लोगों के अनुसार, सुजीत एक साधारण परिवार से आता है। उसके पिता इलेक्ट्रिशियन हैं। ग्रामीणों को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा कि उनका पड़ोसी इतना बड़ा साइबर ठग हो सकता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि सुजीत ने भारतीय नागरिकों को 14.88 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। वह कंबोडिया में रहकर ठगी का पूरा नेटवर्क संचालित करता था। उसके संपर्क में अन्य ठग भी थे, जिन्हें वह फर्जी सिम और आईडी उपलब्ध कराता था।
पुलिस की सतर्कता और आगे की कार्रवाई
इस बड़ी ठगी का पर्दाफाश करने में नवी मुंबई पुलिस की तकनीकी विशेषज्ञता और खगड़िया पुलिस का सहयोग सराहनीय है। आरोपी को मुंबई ले जाया गया है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सुजीत के ठगी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।