Bihar: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की टाली में लगी आग, माहौल बिगाड़ने की साजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Munger: जमालपुर के सदर बाजार क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की टाली में आग लगने की घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, लेकिन इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश मानते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के जमालपुर शहर के सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां वार्ड संख्या 12 स्थित श्री मारवाड़ी दुर्गा स्थान के प्रांगण में रखी मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की टाली में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। घटना सुबह करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाली में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया। हालांकि, इस घटना से लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
लोगों ने की कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कृत्य शहर के शांतिपूर्ण वातावरण और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश हो सकती है। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूल से पढ़कर ISRO तक का सफर, पूर्णिया के शशि का तकनीकी सहायक पद पर चयन
पुलिस ने लोगों से की अपील
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.