Bihar News: चलती बाइक में भड़की आग, सेकंडों में हुई राख, युवकों ने कूदकर बचाई जान
Bihar News: मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के पंनसाय गांव के पास बड़ी पोखर के समीप मंगलवार देर संध्या एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। मोटरसाइकिल सवार धीरज कुमार ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।
विस्तार
मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के पंनसाय गांव स्थित बड़ी पोखर के समीप मंगलवार देर संध्या उस समय अफरातफरी मच गई, जब चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह राख हो गई।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
मोटरसाइकिल सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थाना की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मी आर्यन कुमार एवं गश्ती पार्टी के पीटीसी जसवंत कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
डीजल लेकर घर लौट रहा था युवक
हालांकि तब तक मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित की पहचान पंनसाय गांव निवासी धीरज कुमार (पिता- भवानी शंकर चौधरी) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वे अपनी ग्लैमर मोटरसाइकिल (संख्या BR10 AF 4861) से डीजल लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ी पोखर के पास अचानक बाइक में आग लग गई।
ये भी पढ़ें: नई सरकार के गठन से पहले किन नेताओं को मिला VIP का दर्जा; विधान सभा समितियों में ओहदा
डीजल से भरा डिब्बा सुरक्षित रहा
गनीमत रही कि डीजल से भरा डिब्बा सुरक्षित रहा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.