फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   17 year old girl death suspicious condition in jamui bihar news

Bihar: कमरे में फंदे से लटका मिला 17 साल की लड़की का शव, रात में हुआ था घर में विवाद; जांच शुरू

Mon, 10 Aug 2026 04:22 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 04:22 PM IST
सार

Bihar News: जमुई के खैरा प्रखंड में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
17 year old girl death suspicious condition in jamui bihar news
पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैरा प्रखंड के गरही थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। किशोरी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि घटना के पहले घर में किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


घर में विवाद के बाद कमरे में गई ज्योति, फिर नहीं खुला दरवाजा
बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गरही थाना क्षेत्र के कुरवाटांड़ स्थित मालाकार टोला में रविवार देर रात 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची गरही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात घर में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था। बताया गया कि बहस के बाद ज्योति नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से किसी तरह की आहट नहीं मिलने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा गया तो ज्योति का शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर जुटे ग्रामीण, पुलिस को दी सूचना
घटना के बाद परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गरही थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पलटा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेज दिया।


यह भी पढ़ें: खुद को IAS और अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताता था युवक, फर्जी ID-शराब समेत गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का वास्तविक कारण
थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पलटा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। किशोरी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed