फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Class 10 student goes missing in Patna; school uniform and bag found on railway tracks crime news

Bihar News: अचानक गायब हो गई 10वीं की छात्रा, रेलवे ट्रैक पर मिला स्कूल ड्रेस और बैग; परिजनों ने किया बवाल

Tue, 11 Aug 2026 06:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 11 Aug 2026 06:54 AM IST
सार

पटना के खगोल इलाके से 14 साल की लड़की दिनदहाड़े गायब हो गई। वह अब तक नहीं मिली है। परिजनों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस को लिखित शिकायत दी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
Bihar News: Class 10 student goes missing in Patna; school uniform and bag found on railway tracks crime news
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विद्यालय खगौल की 10वीं कक्षा की छात्रा सपना कुमारी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। छात्रा के स्कूल से निकलने के बाद घर नहीं पहुंचने और सरारी गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर उसका स्कूल ड्रेस और बैग मिलने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी कर सरारी-बिहटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

 

स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची छात्रा

जानकारी के अनुसार, खगौल थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले संजय कुमार की बेटी सपना कुमारी केंद्रीय विद्यालय खगौल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल की छुट्टी करीब डेढ़ बजे हुई थी। परिजनों के मुताबिक, छुट्टी के बाद छात्रा घर के लिए निकली, लेकिन करीब दो बजे तक घर नहीं पहुंची। काफी देर तक छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया। स्कूल की ओर से बताया गया कि छुट्टी के बाद छात्रा स्कूल से निकल गई थी।

विज्ञापन

 

थाने में दी गई लिखित सूचना

परिजनों ने शाम करीब चार बजे थाने में लिखित आवेदन देकर छात्रा के लापता होने की सूचना दी। इसी दौरान सरारी गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर छात्रा का स्कूल ड्रेस और बैग मिलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के चाचा ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने और लिखित आवेदन देने के बावजूद समय रहते छात्रा की तलाश शुरू नहीं की गई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए।

 

आगजनी कर सड़क जाम, मौके पर पहुंची पुलिस

प्रदर्शनकारियों ने सरारी गुमटी के समीप आगजनी कर सरारी-बिहटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके अलावा खगौल और शाहपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। सड़क जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है। रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की जा रही है।

 

क्वार्टरों के आसपास भी तलाश

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बने कई खंडहरनुमा क्वार्टरों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। लोगों ने आशंका जताते हुए इन स्थानों की भी जांच कराने की मांग की है। छात्रा की तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ रेल पुलिस भी जुटी हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed