{"_id":"6a79bf21aceb61387e0480e1","slug":"pappu-yadav-attends-protest-of-sadhu-sants-cbi-investigation-demand-at-mandi-house-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चंदा मामला: संतों संग मंडी हाउस पर विरोध में शामिल हुए पप्पू यादव, पुलिस ने रोका तो सड़क पर ही लेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चंदा मामला: संतों संग मंडी हाउस पर विरोध में शामिल हुए पप्पू यादव, पुलिस ने रोका तो सड़क पर ही लेटे
Mon, 10 Aug 2026 05:39 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Mon, 10 Aug 2026 05:39 PM IST
सार
Pappu Yadav at Mandi House: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में हुई गड़बड़ी के विरोध में दिल्ली में ढेरों साधु-संत एकत्रित हुए थे। इसी मामले में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी साधु-संतों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। पप्पू यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है जिसमें वे प्रधानमंत्री को घेरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क पर लेटे पप्पू यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों की संख्या में साधु-संत दिल्ली के मंडी हाउस पर एकत्रित हुए थे। सभी राम मंदिर में हुए चंदा प्रकरण को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाह रहे थे। इसी के समर्थन में सांसद पप्पू यादव भी पहुंचे थे।
पीएम आवास कूच का था बड़ा प्लान
इस प्रदर्शन में हनुमानगढ़ी के संतों सहित लगभग 500 महंत और महामंडलेश्वर शामिल हुए थे, जो राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले की सीबीआई (CBI) से जांच कराने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। इसके लिए वे सभी मंडी हाउस से पीएम आवास की ओर मार्च निकालने की तैयारी में थे।
सड़क पर लेटे सांसद, पुलिस ने किया डिटेन
सुरक्षा कारणों और दिल्ली में बीएनएसएस की धारा 163 लागू होने के कारण पुलिस ने साधु-संतों को जुलूस निकालने और भीड़ जुटाने से रोका। इसके विरोध में कई संत और सांसद पप्पू यादव सड़क पर ही लेट गए। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर "जय श्री राम" के नारे लगाए और चढ़ावे में सेंध लगाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर तल्ख हुए पप्पू यादव के सुर
सड़क पर लेटने की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर साझा करते हुए पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'चंदा चोर गद्दी छोड़, रामजी के लुटेरे कुर्सी छोड़!' और आरोप लगाया कि मोदी सरकार असली संतों से डरकर पुलिस को आगे कर रही है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले संसद में भगवा पहनकर दानपात्र से पैसे निकालने का नाटक करने पर पप्पू यादव संतों के निशाने पर आ गए थे। तब संत संगठनों ने उनके घर का घेराव किया था।
यह भी पढ़ें: पटना में CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, जानिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दिल्ली के मंडी हाउस पर लगभग 500 साधु-संतों ने पीएम आवास की ओर मार्च करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव संतों के साथ सड़क पर लेट गए और जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।